फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर वाहन चोर

पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर वाहन चोर

Mon, 21 Aug 2017 11:48 PM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर वाहन चोर
पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर वाहन चोर
विज्ञापन

- आरोपी के पास से चोरी की 7 बाइकें बरामद

फैजाबाद। थाना कैंट पुलिस ने एक ऐसे वाहन चोर को गिरफ्तार किया है, जिसने अकेले ही आधा दर्जन गाड़ियों की चोरी की थी। एसएसपी फैजाबाद सुभाष सिंह बघेल के अनुसार ये शातिर चोर खुद ही रेकी करता था और मौका देख मास्टर की से गाड़ी स्टार्ट कर लेकर फुर्र हो जाता था। पुलिस ने इसके पास से चोरी की 7 बाइकों को बरामद किया है।

कैंट थाना प्रभारी रविवार रात नियावां चौराहे पर गश्त पर थे, इस दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक चोरी की बाइक को बकरामंडी में बेचने की फिराक में है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने वहां पहुंचकर एक युवक को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान सूरज सोनकर निवासी वजीरगंज जप्ती कोतवाली नगर के रूप में हुई। कैंट थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर चोरी की 6 बाइकें और बरामद की गई, इनमें से 4 बाइक फैजाबाद से व 2 बस्ती जनपद से चोरी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed