फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   श्रीरामजन्मभूमि निर्माण न्यास के अध्यक्ष महंत जन्मेजय ने किया भाजपा नेता पर जानलेवा हमला

श्रीरामजन्मभूमि निर्माण न्यास के अध्यक्ष महंत जन्मेजय ने किया भाजपा नेता पर जानलेवा हमला

Sat, 09 Feb 2019 12:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
श्रीरामजन्मभूमि निर्माण न्यास के अध्यक्ष महंत जन्मेजय ने किया भाजपा नेता पर जानलेवा हमला
महंत जन्मेजय के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज
विज्ञापन

अयोध्या। जानकीघाट बड़ास्थान के महंत व श्रीराम जन्मभूमि निर्माण न्यास के अध्यक्ष महंत जन्मेजय शरण के खिलाफ अयोध्या कोतवाली में गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी देने और लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायर करने का केस दर्ज किया गया है।

उक्त मुकदमा भाजपा के अयोध्या महानगर महामंत्री परमानंद मिश्र की तहरीर पर दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महंत जन्मेजय शरण पर आरोप है कि उन्होंने भाजपा नेता परमांनद मिश्र पर उस समय जानलेवा हमला किया, जब वह अपने घर की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन


परमानंद मिश्र ने बताया कि पांच फरवरी को देर शाम वह वासुदेवघाट स्थित अपने घर जा रहे थे। उसी बीच महंत जन्मेजय शरण व उनके साथियों ने उनको घेर लिया और गालीगलौज करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर उन्होंने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की, जिसमें वह बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार भाजपा नेता व महंत जन्मेजय शरण के बीच मंदिर की संपत्ति को लेकर अरसे से विवाद चल रहा है।

इस घटना को इसी विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। कोतवाली प्रभारी जगदीश उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर जानलेवा हमला करने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।


वहीं महंत जन्मेजय शरण ने कहा कि वो जगतगुरु स्वामी स्वरूपानंद के शिलान्यास कार्यक्रम का समर्थन कर रहे हैं। इसके चलते उनके खिलाफ विहिप और भाजपा ने साजिश के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed