फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   किशोरी से रेप के प्रयास के प्रयास को लेकर हंगामा,पुलिस से हाथापाई

किशोरी से रेप के प्रयास के प्रयास को लेकर हंगामा,पुलिस से हाथापाई

Fri, 09 Mar 2018 12:32 AM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
किशोरी से रेप के प्रयास के प्रयास को  लेकर हंगामा,पुलिस से हाथापाई
किशोरी से रेप के प्रयास, हंगामा और पुलिस से हाथापाई
विज्ञापन

फैजाबाद। कैंट थाना क्षेत्र के एक इबादत स्थल से बदहवास हालत में मिली किशोरी के मामले ने देर रात गुरुवार को तूल पकड़ लिया। परिवारीजनों समेत स्थानीय लोगों ने नियांवा चौराहे पर सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्हें समझाने पहुंची पुलिस से हाथापाई भी हुई। परिवारीजनों का आरोप है कि अराजक तत्वों ने किशोरी के साथ दुराचार का प्रयास किया चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने उसकी जान बचाई, लेकिन पुलिस मामले में लीपापोती कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर डीएम-एसएसपी भी पहुंचे परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर देर रात जाम हटवाया।
कैंट थाना क्षेत्र में एक इबादत स्थल के पास गुरुवार देर शाम अचानक एक लड़की की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो वहां किशोरी बदहवास हालत में मिली। जिसकी सूचना उसके परिवारीजनों को दी गई। परिवारीजनों का आरोप है कि सूचना के बाद भी पुलिस ने आरोपी युवक की तलाश व कार्रवाई को लेकर लापरवाही बरती। कैंट थानाध्यक्ष राजेश सिंह का कहना है कि मौके पर पुलिस ने पहुंच कर जांच-पड़ताल की है। आरोपी का पता लगाया जा रहा हैै। पीड़ित लड़की ने आरोपी की पहचान नहीं की है उसके बताये हुलिया के अनुसार आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पीड़िता का बयान लेकर उसका मेडिकल कराया जाएगा। उधर परिवारजनाें और स्थानीय लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नियांवा चौराहा जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम डॉ. अनिल कुमार व एसएसपी सुभाष सिंह बघेल भी मौके पर पहुंचे और परिवारीजनों को सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम हटवाया।
विज्ञापन


दो आरोपियों की पहचान, पांच हिरासत में
आरोपी की तलाश कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। परिवारीजनों से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ पाक्सो एक्ट, रेप का प्रयास और गला दबाने की कोशिश में मामला दर्ज किया गया है। हालांकि मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि नहीं हुई है। इस मामले दो लड़कों की पहचान हुई। पुलिस पांच लोगों को हिरासत में लिया है।- अनिल सिंह सिसोदिया, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed