{"_id":"5a9ad5424f1c1bb5568b6b5d","slug":"11520096578-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशनाई में महिला ने युवक की काटी जीभ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आशनाई में महिला ने युवक की काटी जीभ
Updated Sat, 03 Mar 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आशनाई में महिला ने युवक की काटी जीभ
हैरिंग्टनगंज। हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी क्षेत्र में आशनाई के चक्कर में एक व्यक्ति की जीभ काट ली गई। हालांकि मामले में दोनों पक्षों की सुलह हो गई है।
बताया गया कि एक गांव में रहने वाली एक महिला से उसके घर होली मिलने के लिए उसका प्रेमी गया था और दोनों आपत्तिजनक स्थिति में थे तभी महिला ने प्रेमी की जीभ काट ली। घटना के समय महिला का पति बगल गांव में एक भोज में गया हुआ था। जीभ कटने पर प्रेमी वहां से सरपट भाग गया और जब उसके घरवालों को जीभ कटने का पता चला तो मौके पर पहुंची उसकी मां को आधी जीभ घटनास्थल पर पड़ी मिली। बताया गया कि बाद में दुराचार का मुकदमा लिखाने का डर दिखाकर मामले में सुलह समझौता करा दिया गया है। घटना बुधवार की रात की बताई जाती है। हैरिंग्टनगंज चौकी प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि दोनों पक्षों ने इनायतनगर थाने पर समझौता कर लिया है, इस कारण कोई प्राथमिकी नहीं दर्ज की गई है।