फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   फिर उफनाएगी सरयू, छोड़ा सवा लाख क्यूसेक पानी

फिर उफनाएगी सरयू, छोड़ा सवा लाख क्यूसेक पानी

Tue, 11 Jul 2017 11:03 PM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
फिर उफनाएगी सरयू, छोड़ा सवा लाख क्यूसेक पानी
फिर उफनाएगी सरयू, छोड़ा सवा लाख क्यूसेक पानी
विज्ञापन

फैजाबाद। दो दिन से स्थिर सरयू का जलस्तर फिर बढ़ सकता है। बनबसा बैराज से सवा लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने से इसकी संभावना जताई जा रही है। इससे बाढ़ प्रभावित गांवों से ऊंचे स्थलों के लिये पलायन जारी है।

वहीं, केंद्रीय जल आयोग ने सरयू का जलस्तर शाम चार बजे लाल निशान से 45 सेमी नीचे 92.280 मीटर रिकॉर्ड किया है। कछार क्षेत्रों व रौनाही बंधे के निकट गांवों मंहगूपुरवा, सराय नासिर, अब्बू पुरवा, मुजेहना, सल्लाहपुरवा आदि की खेती तेजी से नदी में कटकर समाहित होती रही।
विज्ञापन


यहां के संतोष सिंह ने बताया कि नदी का जलस्तर कम होने के साथ करीब पांच बीघा भूमि नदी निगल गयी। यहां के लोगों में बाढ़ से खौफ के बादल छाये हुए हैं। वहीं बिल्वहरि बंधे के निकट बसे गांव सराय राशी और राय पहलवारा में नदी एक धान की नर्सरी लगी खेत को निगल गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राय पहलवारा के अर्जुन यादव ने बताया कि यहां कोई भी अफसर अभी तक झांकने नही आया। एडीएम वित्त एवं राजस्व एमपी दूबे का कहना है कि संबंधित विभागों की टीमें लगायी गयी हैं, रिपोर्ट मांगी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed