फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   पति ने पत्नी व बेटी को कुल्हाड़ी से काटा, खुद लगाई फांसी

पति ने पत्नी व बेटी को कुल्हाड़ी से काटा, खुद लगाई फांसी

Thu, 07 Mar 2019 02:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
पति ने पत्नी व बेटी को कुल्हाड़ी से काटा, खुद लगाई फांसी
पत्नी व बेटी को कुल्हाड़ी से काटा, खुद लगाई फांसी
विज्ञापन

अयोध्या। रुदौली कोतवाली अंतर्गत हैदरगंज मजरे ग्राम शंकरगढ़ में पारिवारिक कलह से परेशान एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी व बेटी को कुल्हाड़ी से काट डाला और स्वयं फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

गंभीर घायल बेटी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि मां की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी मच गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


रुदौली कोतवाली अंतर्गत हैदरगंज मजरे शंकरगढ़ में बुधवार शाम करीब 5 बजे गांव निवासी दिनेश कुमार कनौजिया (34) पुत्र रामसुंदर कनौजिया ने अपनी पत्नी आरती (31) व बेटी महिमा (2) के साथ अपने ही बाग में लकड़ी काटने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहीं पर उसने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना के बाद दिनेश ने अपनी लुंगी के सहारे पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली।

मृतक के पिता रामसुदर ने बताया कि उनका बेटा शराबी था और उनसे अलग होकर गांव में ही रहता था। गांववालों के मुताबिक उनकी माली हालत ठीक नहीं थी व दोनो पति-पत्नी में अकसर मारपीट भी होती थी।

घटना की सूचना पर विधायक रामचंद्र यादव, सीओ रुदौली धर्मेंद्र यादव, कोतवाल विश्वनाथ यादव समेत भारी पुलिस बल पहुंचा और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।

सीओ धर्मेंद्र यादव ने बताया कि घटना की सूचना पर जब पुलिस वहां पहुंची तो पत्नी की सांसे चल रही थी, उसे तुरंत सीएचसी रुदौली पहुंचाया गया। लेकिन वहां उसकी मौत हो गई।


बताया कि मृतक के माता-पिता व गांववालों के अनुसार मृतक शराब का आदी था और उसकी माली हालत ठीक नहीं थी। यही नहीं दोनों में अकसर झगड़ा भी होता था। वहीं, गांव में हुई तीन मौत से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है। मौके पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed