{"_id":"597e18564f1c1bb8028b4837","slug":"101501435990-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधान सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट
Updated Sun, 30 Jul 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
प्रधान सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट
बीकापुर। कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर सहायक आपूर्ति निरीक्षक, ग्राम प्रधान सहित चार लोगों के खिलाफ रविवार को धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
बीकापुर ब्लॉक क्षेत्र के खेमपुर चंदई वहीउद्दीन पुर निवासी दिलीप कुमार मिश्र का आरोप है कि बीकापुर के सहायक आपूर्ति निरीक्षक संतोष कुमार सोनकर, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान व कोटेदार ने मिलीभगत करके गांव में अंत्योदय, पात्र गृहस्थी व बीपीएल राशन कार्डों में हेराफेरी करके गलत ढंग से अपात्रों को लाभ पहुंचाया है। कोतवाल आरपी सिंह ने बताया कि दिलीप की शिकायत व कोर्ट के आदेश पर सहायक आपूर्ति निरीक्षक संतोष कुमार सोनकर, ग्राम विकास अधिकारी वहीउद्दीनपुर, प्रधान शिवनारायन सहित चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके जांच पड़ताल की जा रही है। बता दें कि संतोष वर्तमान में बीकापुर में तैनात नहीं हैं, उनका तबादला हो चुका है।