फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   crime

सास ससुर समेत नौ पर केस

Sat, 02 Oct 2021 11:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
crime
बीकापुर (अयोध्या)। कोतवाली अंतर्गत पुलिस चौकी चौरेबाजार के रतनपुर तेंदुआ गांव निवासी विवाहिता (30) की कुछ दिन पूर्व जहरीले पदार्थ के सेवन से हुई मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। कोतवाली पुलिस ने मामले में मृतका के भाई की तहरीर पर सास, ससुर, जेठ, जेठानी, ननद सहित नौ लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर किए जाने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव निवासी संगीता राय (30) पत्नी राम कुमार राय ने चार दिन पूर्व 28 सितंबर को दोपहर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। गंभीर हालत में सीएचसी बीकापुर से जिला अस्पताल रेफर किया गया था। जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान घटना के दिन शाम को विवाहिता की मौत हो गई थी। विवाहिता द्वारा लिखे गए सुसाइड नोट में सास, ससुर, जेठ एवं ननद को दोषी ठहराते हुए लिखा था कि उसके द्वारा बीकापुर पुलिस को उत्पीड़न करने का कई प्रार्थना पत्र दिए गए, जिन्हें गंभीरता से नहीं लिया गया था।
विज्ञापन

विवाहिता ने सुसाइड नोट में अपने पति के प्रति अच्छा व्यवहार करने का इजहार किया है। घटना के समय मृतका का पति प्रतापगढ़ में मजदूरी के सिलसिले में काम करने गया था। घटना के दूसरे दिन विवाहिता के भाई के पवन कुमार राय, निवासी बराहा, रंजीतपुर चिलबिला, थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़ नेे अपनी बहन के ससुर रामतीरथ, सास रुक्मिणी, जेठ राजकुमार, जेठानी लक्ष्मी, ननद कोमल एवं ननद सरिता के अलावा राम प्रताप पुत्र तेज बहादुर निवासी रतनपुर तेंदुआ, राजन व ओम नारायण निवासी अज्ञात केे विरुद्ध तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर पांडेय ने बताया कि मामले में सभी नौ आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है, विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed