फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   crime

श्रम विभाग की टीम ने पांच बाल श्रमिकों को अवमुक्त कराया

Thu, 19 Aug 2021 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
crime
अयोध्या। विशेष बालश्रम चिन्हांकन अभियान के तहत श्रम विभाग की टीम ने चार प्रतिष्ठानों में कार्यरत पांच बाल श्रमिकों को मुक्त कराया। इसमें से दो खतरनाक और तीन गैर खतरनाक श्रेणी में कार्य करते हुए पाए गए।
विज्ञापन

सहायक श्रमायुक्त आनंद कुमार सिंह के नेतृत्व में श्रम प्रवर्तन अधिकारी पल्लवी सिंह, रोहित प्रताप, शिशिर कुमार श्रीवास्तव व विनय कटियार वरिष्ठ सहायक सहित पुलिस टीम ने प्रतिष्ठान मेसर्स कृष्णा गेस्ट हाउस, शृंगार हाट अयोध्या, मेसर्स राधे भोजनालय तुलसी उद्यान, मेसर्स चित्रा भोजनालय, मेसर्स दिल्ली स्वीट हाउस अवध विश्वविद्यालय में पांच बच्चों को काम करते पाया गया।
विज्ञापन

उन्हें टीम ने अवमुक्त कराया। बाल श्रमिकों का आयु परीक्षण कराकर बाल कल्याण समिति के सुपुर्द किया गया है। जहां से उन्हें, उनके अभिभावकों के संरक्षण में दिया जाएगा। उपश्रमायुक्त अनुराग मिश्र ने बताया कि बच्चों से काम करना अपराध है। इसमें सजा का भी प्रावधान है। कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed