{"_id":"5f9ee55f8ebc3e9b874ee1e8","slug":"crime-faizabad-news-lko548130678","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल मैच पर सट्टा लगावाने वाले गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, लखनऊ व दिल्ली से जुड़े हैं तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएल मैच पर सट्टा लगावाने वाले गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, लखनऊ व दिल्ली से जुड़े हैं तार
विज्ञापन
सट्टा लगवाने के आरोप में पकड़े गए बदमाश।
- फोटो : FAIZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा लगवाने वाले दो मुख्य आरोपियों को कोतवाली नगर पुलिस ने रविवार को दबोच लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से 15 लाख रुपये, सट्टा पर्ची, रजिस्टर, मोबाइल व बाइक बरामद की है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के तार लखनऊ व दिल्ली से जुड़े हैं। सट्टे का संचालन वहीं से किया जाता है।
आईपीएल की शुरुआत से ही डीआईजी/एसएसपी दीपक कुमार ने सट्टे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए एसओजी समेत सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दे रखे थे। पुलिस ने कुछ दिनों पहले कई सटोरियों को गिरफ्तार भी किया था लेकिन मुख्य आरोपी तक पहुंचने में कामयाब नहीं हो सकी थी।
इसी बीच रविवार को कोतवाली नगर प्रभारी नीतीश श्रीवास्तव को मुखबिर से सूचना मिली कि सट्टे के खेल से जुड़े दो लोग नाका इलाके में मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने नाका में मुखबिरों का जाल बिछा दिया। इस दौरान पता चला कि नाका बाईपास ओवरब्रिज के नीचे लाल रंग की बाइक पर सवार दो युवक कुछ लोगों से पैसों का लेन-देन कर रहे हैं। तभी नगर कोतवाल अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे और दोनों को धर दबोचा।
विज्ञापन
तलाशी लेने पर उनके पास से 15 लाख रुपये, दो सट्टा पर्चियां, दो मोबाइल फोन, पाकेट डायरी, रजिस्टर, दो नंबर प्लेट व एक बाइक बरामद हुईं। आरोपियों की पहचान सोनू उर्फ रवि कुमार निवासी रामनगर कोतवाली नगर, वसीम अहमद निवासी ख्वाजा इंक्लेव, औरंगाबाद खालसा थाना आशियाना जनपद लखनऊ के रूप में हुई है।
डीआईजी/एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि दोनों आरोपी शहर में सट्टे के पैसों का लेन-देन करते थे। इनके एजेंट पूरे शहर में फैले हैं। दोनों के तार लखनऊ व दिल्ली से जुड़े हैं। सट्टे का खेल वहीं से संचालित किया जाता है।
डीआईजी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में कई अहम जानकारियां हाथ लगी हैं। इस आधार पर सरगना तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कोतवाली पुलिस को इस सफलता के लिए 10 हजार रुपये का इनाम देने की भी घोषणा की।