{"_id":"5f998af58ebc3e7503114166","slug":"crime-faizabad-news-lko547447685","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर के लिए मुहिम चलाने वाले बबलू खान को मिली जान से मारने की धमकी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर के लिए मुहिम चलाने वाले बबलू खान को मिली जान से मारने की धमकी, केस दर्ज
विज्ञापन
बब्लू खान
- फोटो : FAIZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। राममंदिर निर्माण के लिए मुहिम चलाने वाले मुस्लिम बबलू खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। एक अज्ञात व्यक्ति ने बबलू खान के मोबाइल नंबर पर कॉल कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। फोन करने वाले व्यक्ति ने अपना पता कराची बताया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बबलू खान ने बताया कि उनके मोबाइल नंबर पर मंगलवार देर शाम एक अज्ञात व्यक्ति ने 9655064730 नंबर से कॉल की। उसने खुद को कराची का बताते हुए व राममंदिर का हवाला देते हुए गालियां दीं।
बबलू खान ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने बार-बार गोली मारने व काट देने की बात कही। इसकी शिकायत उन्होंने अयोध्या कोतवाली में की। कोतवाली प्रभारी आशुतोष मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
बताते चलें कि इससे पहले भी राममंदिर निर्माण की मुहिम चलाने वाले बबलू खान को कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। प्रशासन ने उन्हें सुरक्षा भी प्रदान कर रखी है। बबलू खान ने पुलिस प्रशासन से जान माल की रक्षा की गुहार लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।