{"_id":"5f47dcec8ebc3e175d11e534","slug":"crime-faizabad-news-lko5371264182","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ के विरोध पर आरोपी ने परिवार पर ढाया कहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ के विरोध पर आरोपी ने परिवार पर ढाया कहर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवई। किशोरी से छेड़छाड़ करने का उलाहना देने से नाराज दबंगों ने एक परिवार पर जमकर कहर ढाया और घर में घुसकर बाइक की चेन से महिलाओं की धुनाई कर दी तथा घर में रखे सामान और ट्रैक्टर के साथ तोड़फोड़ किया। इस हमले में पांच महिलाएं समेत दस लोग घायल हो गए। पीड़ित परिवार ने मवई पुलिस को घटना की तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की खोजबीन की जा रही है।
मवई थाना क्षेत्र के दुल्लापुर गांव निवासी एक परिवार की एक किशोरी से करीब 15 दिन पूर्व गांव निवासी राजेंद्र ने छेड़छाड़ किया था। इससे नाराज पीड़ित पिता ने इस बात की उलाहना उसके घर वालों को दिया था।
आरोप है कि इसी बात से खफा होकर बुधवार को करीब सात बजे राजेंद्र अपने साथियों मदनलाल, रामप्रकाश, अंकुर के साथ एकजुट होकर पीड़ित के घर पर लाठी डंडे और मोटर साइकिल की चेन लेकर धावा बोल दिया और दरवाजे पर खड़े ट्रैक्टर की लाइट तोड़ते हुए घर मे रखा कूलर पंखा और बर्तन तोड़ डाले। जब इसका विरोध घर की महिलाओं ने किया तो उन्हें भी जमकर पीटा गया। जिससे पांच महिलाओं समेत तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
वहीं पीड़ित के साथ उसका भांजा और भाई भी गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित परिवार का आरोप है कि लोग मारपीट कर धमकियां देते हुए भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी मवई पहुंचाया जहां इलाज चल रहा है।
दूसरी ओर पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने राजेंद्र, मदन लाल, अंकुर और रामप्रकाश के विरुद्ध छेड़छाड़, घर में घुसकर मारपीट तोड़फोड़ करने का मुकदमा दर्ज किया है। मवई थाना प्रभारी निरीक्षक आर के राणा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। आरोपितों की तलाश की जा रही है।