फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   crime

व्यापारी को लहूलुहान कर लाखों के जेवरात लूटे

Thu, 27 Aug 2020 09:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
crime
खंडासा/अमानीगंज। खंडासा थाना क्षेत्र के संत भीखा दास कुटी तिराहे पर गुरुवार सुबह दिनदहाड़े सशस्त्र बदमाशों ने फेरी लगाने को जा रहे आभूषण व्यवसायी से लाखों के जेवरात से भरा बैग लूट लिया।
विज्ञापन

विरोध करने पर बदमाशों ने सिर पर असलहे के बट से प्रहार कर उसके गंभीर रूप से जख्मी कर दिया और वहां से जंगल की तरफ भागने लगे। शोर सुनकर एकत्रित ग्रामीणों ने एक बदमाश को घेर कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि चार घंटे बाद पुलिस लूट का माल भी बरामद करने सफल रही।
विज्ञापन

खंडासा बाजार निवासी आभूषण व्यापारी रामचंद्र गुप्ता फेरी लगाकर आभूषण का व्यवसाय करते हैं। गुरुवार सुबह लगभग सात बजे के आसपास जब वह अपने घर से भीखी का पुरवा गांव में फेरी लगाने के लिए जा रहे थे, तभी अमानीगंज-खंडासा मार्ग पर संत भीखा दास की कुटी तिराहे पर मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने उनका बैग छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छीनाझपटी में आभूषण व्यवसायी ने बदमाशों की गाड़ी से चाबी निकालकर जंगल में फेंक दी। इस पर बदमाशों ने आभूषण व्यवसायी के सिर पर कट्टे के बट से प्रहार कर दिया और वह लहूलुहान हो गया।
उधर, शोर मचाने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके दौड़े और भाग रहे बदमाशों में से एक बदमाश को घेर पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाश ने पूछताछ में अपना नाम नंद कुमार निवासी परवर पारा थाना इनायतनगर बताया।
जानकारी होते ही थानाध्यक्ष खंडासा संतोष कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए और जंगल को चारों तरफ से घेर कर तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिस ने 4 घंटे की मेहनत में चोरी हुआ जेवरात से भरा बैग बरामद कर लिया, लेकिन दूसरा बदमाश पकड़ा नहीं जा सका, हालांकि पकड़े गए बदमाश ने अपने साथी का नाम जरूर बताया।
सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र सिंह व क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर जय प्रकाश सिंह ने घटनास्थल का स्थलीय मुआयना किया। बताया कि दोनों बदमाशों का आपराधिक इतिहास रहा है। दोनों के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।

थानाध्यक्ष खंडासा संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त नंद कुमार यादव के पास से एक तमंचा व दो कारतूस के साथ बिना नंबर की एक मोटरसाइकिल बरामद की हुई है तथा फरार अभियुक्त को पकड़ने के लिए पुलिस टीम गठित की गई है और उसे दबोच लिया जाएगा। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed