{"_id":"5f10760a8ebc3e63e125edae","slug":"crime-faizabad-news-lko53103378","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग को झांसा देकर टप्पेबाज 20 हजार लेकर चंपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग को झांसा देकर टप्पेबाज 20 हजार लेकर चंपत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीकापुर। बाइक सवार अज्ञात टप्पेबाज बैंक से पैसा निकाल कर घर जा रहे बुजुर्ग को झांसा देकर 20 हजार रुपये लेकर चंपत हो गया। पीड़ित द्वारा कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग कक है। कोतवाली क्षेत्र के लुत्फाबाद बछौली निवासी अशोक कुमार पांडेय द्वारा कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया गया है कि बुधवार शाम करीब 3 बजे उन्होंने बीकापुर कस्बे में संचालित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा से 23 हजार रुपये निकाला।
बैंक से पैसा निकालने के बाद शाखा के समीप संचालित बैंक ग्राहक सेवा केंद्र से 3 हजार रुपये अपने पुत्र संदीप कुमार के खाते में जमा कर दिया। शेष बचे 20 हजार रुपये झोले में रखकर बैंक शाखा से कुछ दूरी पर स्थित सहारा कंपनी के ऑफिस में गया।
वहां से वापस आकर जब वह हाईवे पर पहुंचा तो इसी दौरान एक काले रंग की बाइक सवार युवक उसके पास आया और बताया कि तुम्हारे शर्ट के पीछे चाय और गंदगी लगी हुई है। इसे हैंडपंप पर साफ कर लो। वहां से वह बाजार में सीएचसी गेट के समीप पहुंचा तथा वहां खड़े एक ऑटो की सीट पर झोला रखकर पास में स्थित सार्वजनिक शौचालय की टोटी पर कपड़े पर लगी चाय को धोने चला गया।
विज्ञापन
वापस आया तो उसका झोला गायब मिला। पीड़ित ने बताया कि बाइक सवार अज्ञात युवक वहां ऑटो के समीप सड़क पर दिखाई पड़ा था, जिससे आशंका जताई गई है कि बाइक सवार अज्ञात युवक उसका झोला लेकर गया है। झोले में 20 रुपये नगद, पासबुक तथा उनका और उनकी पत्नी का आधार कार्ड मौजूद था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।