फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   crime

अगवा कर दलित किशोरी से किया दुष्कर्म

Thu, 16 Jul 2020 09:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
crime
कुमारगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती रात गांव के ही दबंग युवक ने एक दलित किशोरी का घर से अपहरण कर दुष्कर्म किया तथा परिवारीजनों को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता के पिता ने थाना कुमारगंज में आरोपी के विरुद्ध मुकदमा लिखने की तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि वो अभी जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

बुधवार रात में दलित किशोरी अपने घर में सो रही थी। दरवाजा न होने के कारण घर खुला था, जिसका फायदा उठा कर गांव के ही गैर संप्रदाय के दबंग युवक ने दुष्कर्म किया तथा भोर में 4 बजे उसे ले जाकर उसके घर के बाहर छोड़ दिया।
विज्ञापन

घर पहुंचकर किशोरी ने अपनी आपबीती परिवारीजनों को बताई। सुबह परिवारीजनों ने जब युवक के परिवारीजनों से शिकायत की तो उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मामले को रफा-दफा करने के लिए कहा गया। पीड़ित दलित के पिता ने पुत्री के साथ थाने पहुंचकर दुष्कर्म के आरोपी पर मुकदमा दर्ज करने के लिए नामजद प्रार्थना पत्र दिया है। प्रभारी थानाध्यक्ष केपी यादव का कहना है कि प्रार्थना पत्र मिला है। मामले की सत्यता जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed