फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   crime

पंखे से लटका मिला युवक का शव

Sat, 20 Jun 2020 09:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
crime
अयोध्या। थाना कैंट के सहादतगंज चौकी क्षेत्र में बढ़ई का पुरवा गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव घर के कमरे में पंखे के सहारे लटकता मिला। युवक अपने भाई व भाभी के साथ रहता था।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे थाना कैंट पुलिस को बढ़ई का पुरवा गांव में एक युवक के आत्महत्या करने की सूचना मिली। सूचना पर पहुंचे थाना कैंट प्रभारी विनोदबाबू मिश्र व सहादतगंज चौकी प्रभारी विवेक राय ने शव को पंखे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। मृतक विकास यादव (19) पुत्र स्व. कमलेश यहां अपने भाई विवेक यादव व भाभी के साथ रहता था।
विज्ञापन

भाई विवेक ने बताया कि शुक्रवार रात वह खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया, सुबह देर तक उसके न उठने पर जब दरवाजा खटखटाया गया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद जब दरवाजा तोड़ा गया तो वह पंखे के सहारे लटका हुआ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी विनोद बाबू मिश्र ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या के कारण अज्ञात हैं। मृतक के पिता रौनाही के रहने वाले थे। उनका देहांत हो गया है। वह यहां अपने भाई के साथ रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed