{"_id":"5eee2c3b8ebc3e431d5dc14b","slug":"crime-faizabad-news-lko52688574","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंखे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंखे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। थाना कैंट के सहादतगंज चौकी क्षेत्र में बढ़ई का पुरवा गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव घर के कमरे में पंखे के सहारे लटकता मिला। युवक अपने भाई व भाभी के साथ रहता था।
शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे थाना कैंट पुलिस को बढ़ई का पुरवा गांव में एक युवक के आत्महत्या करने की सूचना मिली। सूचना पर पहुंचे थाना कैंट प्रभारी विनोदबाबू मिश्र व सहादतगंज चौकी प्रभारी विवेक राय ने शव को पंखे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। मृतक विकास यादव (19) पुत्र स्व. कमलेश यहां अपने भाई विवेक यादव व भाभी के साथ रहता था।
भाई विवेक ने बताया कि शुक्रवार रात वह खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया, सुबह देर तक उसके न उठने पर जब दरवाजा खटखटाया गया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद जब दरवाजा तोड़ा गया तो वह पंखे के सहारे लटका हुआ मिला।
विज्ञापन
थाना प्रभारी विनोद बाबू मिश्र ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या के कारण अज्ञात हैं। मृतक के पिता रौनाही के रहने वाले थे। उनका देहांत हो गया है। वह यहां अपने भाई के साथ रह रहा था।