फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Couple gets life imprisonment for killing woman

Ayodhya News: महिला की हत्या में दंपती को आजीवन कारावास

Fri, 14 Apr 2023 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 14 Apr 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Couple gets life imprisonment for killing woman
अयोध्या। रास्ते के विवाद को लेकर महिला की हत्या के मामले में एक दंपती को आजीवन कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है। दोनों पर 10-10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। यह फैसला अपर जिला जज प्रथम राधेश्याम यादव की अदालत ने बृहस्पतिवार को सुनाया।
विज्ञापन

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता रोहित पांडेय और अभय वैश्य ने बताया कि घटना 12 जुलाई 2019 हुई थी। रुदौली क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी संतराम यादव की पत्नी रीतापती घर से सामान लेकर अपने होटल की तरफ जा रही थी। उनके साथ लड़का रामू भी था। रास्ते में रीतापती के पड़ोसी प्रदीप व उसकी पत्नी संगीता रास्ते के पुराने विवाद को लेकर झगड़ा हो गया। इस दौरान पति-पत्नी ने रीतापती ने बांका तथा फरसा से हमला कर दिया।
विज्ञापन

इस घटना में रीतापती गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रीतापती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की रिपोर्ट रीतापती के पति संतराम ने प्रदीप व संगीता के खिलाफ दर्ज कराई। विवेचना के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या की धारा में आरोप पत्र अदालत में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल बांका प्रदीप की निशानदेही पर गन्ने के खेत से बरामद किया था। सुनवाई के बाद कोर्ट ने दोनों को दोषी पाते हुए सजा सुनाई। घटना के समय से ही दंपती जेल में हैं। उन्हें गुरुवार को फिर सजा भुगतने के लिए जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed