फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   corona

उत्साह के बीच जिले में हुआ 88 फीसदी टीकाकरण, मुस्तैद रही टीम

Fri, 29 Jan 2021 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
corona
अयोध्या। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए हो रहे टीकाकरण में शुक्रवार को लोगों में और उत्साह देखा गया। जिले के 17 केंद्रों पर हुए 32 सेशन में 88 फीसदी लोगों ने टीके की पहली खुराक ली तो पिछले सभी सत्रों के सारे रिकॉर्ड टूट गए। किसी भी केंद्र से किसी भी प्रकार की दिक्कत सामने नहीं आई।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार को जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, राजकीय श्रीराम चिकित्सालय, राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज सहित सभी ब्लॉक स्तरीय 11 अस्पतालों के अलावा, बृजकिशोर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, चिरंजीव हॉस्पिटल नाका, रुदौली के आईआईएमएस में भी इस बार टीकाकरण कराया गया। सभी 17 अस्पतालों में 32 सत्र आयोजित किए गए। सभी अस्पतालों में लगभग 10 बजे तक टीकाकरण की शुरुआत हो गई। शाम पांच बजे तक चले टीकाकरण अभियान में सभी 32 सेशन पर 4000 लोगों को बुलाया गया था। जिसके सापेक्ष 3548 लोगों ने टीकाकरण कराया। इस तरह इस बार करीब 88 फीसदी लोगों ने टीके की खुराक लिया।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम सेे प्राप्त आंकड़ों के अनुसार राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में लक्षित 250 लोगों के सापेक्ष 193, सीएचसी सोहावल में 233, मसौधा में 234, पूरा बाजार में 267, मया बाजार में 242, मिल्कीपुर में 298, खंडासा में 246, हैरिंग्टनगंज में 265, तारुन में 247, बीकापुर में 156, मवई में 247, रुदौली में 281, अस्पताल में 141, महिला अस्पताल में 141, श्रीराम अस्पताल में 170, चिरंजीव हॉस्पिटल में 78 व आईआईएमएस रुदौली में 98 लोगों ने टीका लगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अधिकारी अनुज कुमार झा ने नाका चुंगी स्थित चिरंजीव हॉस्पिटल के टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने टीकाकरण के लिए सूची में शामिल लोगों से फोन पर वार्ता भी की और सभी को मौका मिलते ही टीका लगवाने की अपील की। तारुन प्रतिनिधि के अनुसार सीएचसी तारुन के अधीक्षक डॉ. वेद प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का भरपूर सहयोग मिला। मयाबाजार प्रतिनिधि के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुबह 9:30 बजे प्रारंभ हुए टीकाकरण में अधीक्षक डॉ. अंशुमान यादव ने टीका लगवाकर दिवस का शुभारंभ किया।

बीकापुर प्रतिनिधि के अनुसार सीएचसी बीकापुर में 10 बजे टीकाकरण शुरू किया गया। अधीक्षक अब्दुल खतीब अंसारी ने बताया कि नेटवर्क समस्या होने के कारण डाटा फीडिंग और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में कुछ दिक्कतें आईं। टीका लगवाने के बाद स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी देव प्रकाश वर्मा, आरके सिंह, अशोक सिंह आदि ने बताया कि टीका लगवाने के बाद उन्हें कोई दिक्कत नहीं हुई। सोहावल प्रतिनिधि के अनुसार सीएचसी पर मुख्य विकास अधिकारी प्रथमेश कुमार की मौजूदगी में टीकाकरण शुरू हुआ। सीएचसी प्रभारी डॉ. एके सिंह ने बताया पहले चरण में 151, दूसरे में 150 व तीसरे चरण में 181 लोगों को पहली खुराक दी गई है। अब तक किसी भी टीका लगवाने वाले को कोई समस्या नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed