फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Corona

महामारी एक्ट के 50 से अधिक मामलों में व्यापारियों को मिलेगी राहत

Fri, 29 Jan 2021 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Corona
अयोध्या। योगी सरकार की ओर से कोरोना काल के दौरान व्यापारियों पर दर्ज महामारी अधिनियम के मुकदमों को वापस लेने के निर्णय से जिले में 50 से अधिक दर्ज मामलों में व्यापारियों को राहत मिलेगी। सरकार के इस निर्णय से व्यापारियों में खुशी की लहर है, उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी से निपटने के लिए देशभर में लगाए गए लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस प्रशासन द्वारा महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इसके तहत अयोध्या जनपद में 50 से ज्यादा मामले व्यापारियों पर दर्ज हुए थे। इसको लेकर व्यापारी वर्ग परेशान था, प्रमुख व्यापारिक संगठनों ने कई बार स्थानीय पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मुकदमे वापस करने की मांग की थी।
विज्ञापन

नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने भी व्यापारियों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने के लिए मुख्यमंत्री से अनुरोध किया था। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना काल में प्रदेश के करीब 10 हजार व्यापारियों पर महामारी अधिनियम के तहत दर्ज केसों को वापस लेने का एलान किया। कानून मंत्री बृजेश पाठक ने आला अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद अब कोरोना काल और लॉकडाउन के बीच सरकार की ओर से बनाए गए नियम तोड़ने वाले व्यापारियों को पुलिस विभाग और कोर्ट के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। वहीं, इस निर्णय का स्वागत करते हुए अयोध्या जनपद के व्यापारी व उनके संगठनों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने व्यापारियों का दुख दर्द समझते हुए उन्हें बड़ी राहत दी है।
व्यापारियों की बैठक में भी कई बार यह विषय प्रमुखता से उठाया गया था। इसके लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी अपील की गई थी। मुख्यमंत्री ने व्यापारियों का दुख.दर्द समझते हुए उन्हें बड़ी राहत दी है। इसके लिए व्यापारी वर्ग मुख्यमंत्री को बधाई देता है।- चंद्र प्रकाश गुप्ता, नगर अध्यक्ष उद्योग व्यापार मंडल अयोध्या।
उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश के कानून मंत्री से मिलकर व्यापारियों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की अपील की थी। इस अपील को स्वीकार कर मुख्यमंत्री व कानून मंत्री ने हमारा दिल जीता है। इसके लिए हम उनके ऋणी हो गए हैं।- आशीष अग्रवाल, प्रांतीय उपाध्यक्ष उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल।
व्यापार मंडल ने कई बार पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों से व्यापारियों के उत्पीड़न की शिकायत की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री को भी चिट्ठी लिखी गई। मुख्यमंत्री ने व्यापारियों को बड़ी राहत दी है। इसके लिए हम उनका अभिनंदन करते हैं।- अरुण अग्रवाल, व्यापारी नेता।
यह निर्णय व्यापारियों के लिए स्वागत योग्य है। प्रदेश सरकार ने व्यापारियों की पीड़ा को समझा है। कोरोना काल में सबसे ज्यादा परेशान हुए व्यापारियों पर मुकदमे दर्ज करना उचित नहीं था। इसके लिए हम मुख्यमंत्री के आभारी हैं।- ज्ञान केसरवानी, व्यापारी नेता।
हमारे भरोसे पर खरे उतरते हुए मुख्यमंत्री ने यह साबित कर दिया है कि उनके लिए व्यापारी हित सर्वोत्तम है। उनके इस निर्णय से हमारा उन पर और विश्वास बढ़ा है। इसके लिए हम तहेदिल से उनका आभार व्यक्त करते हैं।- सरदार जसबीर सिंह, व्यापारी नेता।
कोरोना काल में व्यापारियों ने जरूरतमंदों की सेवा कर अपना फर्ज भी निभाया। कार्रवाई के नाम पर उनका उत्पीड़न भी किया गया। लेकिन अब मुख्यमंत्री के इस निर्णय ने उनके जख्मों को मरहम लगाने काम किया है। इसके लिए उनका धन्यवाद।- बृजेश पांडेय, व्यापारी नेता।

कोरोना काल में गाइड लाइन के उल्लंघन के चलते व्यापारियों पर दर्ज हुए सभी मुकदमों को वापस लेने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य बनेगा। इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार। उन्होंने व्यापारियों की पीड़ा को समझा और समय पर राहत प्रदान की। यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा व प्रदेश की सरकार को व्यापारियों के हितों की चिंता है। इसके लिए मैंने भी मुख्यमंत्री से मिलकर व्यापारियों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने का अनुरोध किया था। जिस पर उन्होंने जल्द ही कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से प्रदेश के व्यापारियों का भाजपा सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है।- वेद प्रकाश गुप्त, नगर विधायक अयोध्या।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed