{"_id":"5f2444fb8ebc3e74a90b7662","slug":"corona-faizabad-news-lko5333060156","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल के लिपिक सहित 66 मिले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल के लिपिक सहित 66 मिले पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। कोरोना संक्रमण का थम नहीं रहा है। शुक्रवार को जिला अस्पताल के लिपिक समेत 66 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए। स्वास्थ्य लिपिक के पॉजिटिव मिलने से विभाग में भी हड़कंप मच गया है। 66 नए मरीज मिलने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,141 पहुंच गई है। रिपोर्ट आने के बाद मरीजों को विभाग ने आइसोलेट कराने व कोरोना बचाव कार्य शुरू कर दिया है।
जिले में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को भी आई रिपोर्ट में 66 मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें जिला चिकित्सालय एक लिपिक शामिल है, जो स्वास्थ्य प्रमाण-पत्र बनवाने सहित अन्य जरूरी कामकाज निपटाता है।
यहां प्रतिदिन काफी संख्या में सरकारी व गैर सरकारी लोगों का फिटनेस व नियुक्ति से लेकर स्वास्थ्य प्रमाण पत्र बनवाने वालों की भीड़ रहती है, जिससे कई लोगों में संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। इसके अलावा शहर के लालकुर्ती में दो, अयोध्या में आठ, एलआईजी कौशलेस कुंज कॉलोनी में एक, अंगूरीबाग कॉलोनी में एक, पूरा ब्लॉक के सिरसिंडा में एक, मिल्कीपुर तहसील के खिहारन में एक व अमानीगंज के खंडासा में चार सहित अन्य मरीज शामिल हैं। इन मरीजों को सुविधा अनुसार होम आइसोलेशन व अन्य को कोविड हॉस्पिटल में भर्ती करने एवं कोरोना बचाव से संबंधित कार्य कराए गए हैं। बृहस्पतिवार तक 189 इलाकों को कंटेनमेंट जोन थे। इनमें सदर तहसील के सर्वाधिक 107 शामिल थे। इनमें सर्वाधिक मरीज नगर निगम क्षेत्र के हैं।