फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   CORONA

यश पेपर्स के 11 कर्मचारी सहित 34 मिले पॉजिटिव

Thu, 16 Jul 2020 09:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
CORONA
अयोध्या। यश पेपर मिल के 11 और कर्मचारियों समेत 34 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिले में तेजी से बढ़ रहे संक्रमण को लेकर सामान्य मरीजों व आमजनों में भी दहशत का माहौल है। इन मरीजों को लेकर जिले में संक्रमितों की संख्या 565 पहुंच गई है। रिपोर्ट आने के बाद मरीजों को कोविड हॉस्पिटल में शिफ्ट करने के साथ कोरोना बचाव से संबंधित कार्य शुरू किए गए।
विज्ञापन

चार जुलाई को यश पेपर मिल के एमडी व उनकी पत्नी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद मिल परिसर में संक्रमण की चेन बढ़ती जा रही है। यहां पर मरीजों का अर्द्धशतक पहले ही लग चुका है। बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में यहां के सात और कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

इनमें सलारपुर सआदतगंज निवासी 56 वर्षीय महिला, विभव कॉलोनी यश पेपर्स निवासी महिला (40), पूरा ब्लॉक के सिरसिंडा निवासी महिला (33), शहर के महाजनी टोला निवासी महिला (20), उन्नति कॉलोनी निवासी किशोरी (16), तिहुरा उपरहार निवासी 18 वर्षीय युवक व 20 वर्षीय युवती शामिल हैं। ये सभी मरीज एसिम्प्टोमैटिक हैं। सभी को मेडिकल कॉलेज दर्शननगर में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा शहर के महाजनी टोला में ही दो, हैदरगंज मानव नगर बाजार में दो, शहर के ही हसनू कटरा में एक, माधुरी कुंज हनुमान गढ़ी में एक मरीज कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सागर रेडीमेड में काम करने वाले दो और पॉजिटिव
तीन दिन पूर्व शहर के प्रतिष्ठान सागर रेडीमेड के एक कर्मचारी के पॉजिटिव आने के बाद उसके संपर्क में आए दो और कर्मचारी पॉजिटिव आए हैं। ये दोनों पूरा ब्लॉक के दर्शननगर मेन मार्केट निवासी हैं। चौकी इंचार्ज दर्शननगर दिनेश सिंह ने बताया कि सूचना मिली है कि 25 व 27 वर्षीय दोनों युवक सागर रेडीमेड में कार्य करते हैं। संदेह के आधार पर 12 जुलाई को नमूना दिया तो बृहस्पतिवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मरीजों को मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
कुमारगंज हॉस्पिटल में भर्ती किए गए मरीज
अयोध्या। कोरोना संक्रमितों की तादाद बढ़ने के बाद कुमारगंज हॉस्पिटल में आरक्षित 200 शैय्या कोविड अस्पताल को शुरू कर दिया गया है। बुधवार रात करीब 18 मरीजों को यहां शिफ्ट किया गया है।
कोरोना मरीजों के इलाज व देखभाल के लिए सीएचसी मसौधा में 32 बेड, एल-1 के समकक्ष झुनझुनवाला कोविड केयर सेंटर में 80, एल-2 के रूप में राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज दर्शननगर में दो सौ व एल-1 के समकक्ष कोविड केयर चिकित्सालय कुमारगंज ळे आरक्षित किया गया था। अब तक जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति नियंत्रित थी, जिससे झुनझुनवाला व मेडिकल कॉलेज में ही मरीजों का इलाज किया जाता था।

जुलाई के प्रथम सप्ताह से ही संक्रमण बढने पर एक साथ मरीजों की देखभाल में दिक्कतों का सामना करने पर अब मरीजों को कुमारगंज में शिफ्ट किया जा रहा है। बुधवार की रात में ही करीब 18 मरीजों को कुमारगंज में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा बुधवार तक झुनझुनवाला में 54 व मेडिकल कॉलेज में 110 मरीजों को भर्ती किया गया था। सीएमओ डॉ घनश्याम सिंह ने बताया कि अधिक मरीजों को व्यवस्थित करने में कठिनाइयों की वजह से कुमारगंज अस्पताल में भी अब मरीजों को शिफ्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed