फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   CORONA

अयोध्या में 35 और मिले कोरोना पॉजिटिव, एक की मौत

Tue, 26 May 2020 09:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
CORONA
अयोध्या। महानगरों से आए प्रवासी मजदूरों में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। दो दिन की छुट्टी के बाद मंगलवार को लखनऊ से आई रिपोर्ट में 35 और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसी के साथ अब जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 94 हो गई है, जिसमें 90 सक्रिय हैं। इसमें से 13 मरीजों की रिपोर्ट मंगलवार सुबह आई थी। जिनमें से 11 प्रवासी है, जबकि दो उनके संपर्क में आए लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

उधर, राजर्षि मेडिकल कॉलेज में भर्ती अंबेडकरनगर जिले के एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत से हड़कंप मच गया है। जिले में किसी संक्रमित की यह पहली मौत है, इसके पहले महानगरों से आए तीन शवों की जांच रिपोर्ट कोरोना संक्रमित पाई गई थी।
विज्ञापन

किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज, लखनऊ से मंगलवार को रिपोर्ट आते ही जिले में हड़कंप मच गया। प्रशासनिक अमले व स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने गांवों में दस्तक देते हुए बचाव कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले दो दिन तक कोरोना से राहत के बाद मंगलवार को जिले में 35 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। आननफानन संबंधित इलाकों में स्वास्थ्य टीमें रवाना की गईं और मरीजों की शिनाख्त करके हुए उन्हें झुनझुनवाला कॉलेज में आइसोलेट करने की प्रक्रियाएं शुरू हुईं।
पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की टीम गांवों में पहुंची और गांव को सील करते हुए सैनिटाइजेशन करने का काम दोपहर में शुरू किया गया। साथ ही मरीजों के संपर्कियों की शिनाख्त कर उन्हें भी क्वारंटीन करने का सिलसिला प्रारंभ हुआ। इसके अलावा दो अन्य मरीज मेडिकल कॉलेज, दर्शननगर में रखे गए थे, जिन्हें भी झुनझुनवाला में रेफर किया गया। मंगलवार को आई रिपोर्ट में ब्लॉकवार पूरा बाजार में छह, मया बाजार में 9, मिल्कीपुर में 5, अमानीगंज में 4, रुदौली में 3, मवई में एक, मसौधा में एक, सोहावल में एक, हैरिंग्टनगंज में एक, मदरसा नगर पंचायत में 2 व अयोध्या शहर में दो मरीज मिले हैं।
इलाज के दौरान कोरोना मरीज की मौत
अयोध्या। जिले के राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज, दर्शननगर में इलाज के दौरान कोरोना मरीज की मौत हो गई। यह मरीज अंबेडकरनगर जनपद का बताया गया है। जिसका अन्य कई बीमारियों का पहले से इलाज चल रहा था।
अंबेडकरनगर जिले के कटेहरी ब्लॉक अंतर्गत लक्ष्मणपुर गांव निवासी एक व्यक्ति पिछले सप्ताह कोलकाता से वापस आया था। तबियत खराब होने पर उसे 19 मई को अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसकी कोरोना जांच के बाद 24 मई को रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज, दर्शननगर रेफर किया गया। यहां मंगलवार दोपहर उसकी मौत हो गई। बताया गया कि मरीज का सांस फूलने सहित अन्य बीमारियों का इलाज पहले से चल रहा था। कोरोना एक्ट के तहत अंतिम संस्कार करने के लिए प्रशासन ने व्यवस्था बनाई।
एक ही परिवार के पांच लोग मिले पॉजिटिव
पूरा बाजार। विकासखंड के ग्रामसभा सैमसा के जयनगरा गांव में एक युवक हरियाणा के गुरुग्राम से आया था। 23 मई को उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी। परिवार के 10 लोगों को क्वारंटीन कर उनकी जांच कराई गई थी। इनमें से पांच लोग पॉजिटिव पाए गए। मौजूदा समय में सभी लोग घर पर ही क्वारंटीन थे। पॉजिटिव पाए गए लोगों में 34 वर्षीय महिला, 15 वर्षीय किशोर, 10 वर्षीय बालक, छह वर्षीय बालिका, चार वर्ष का बालक शामिल है।
रिपोर्ट आते ही हल्का लेखपाल राम कुमार यादव व स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सभी मरीजों को एंबुलेंस से झुनझुनवाला कोविड हॉस्पिटल के लिए रवाना किया गया। सीएचसी अधीक्षक पूरा अमित कुमार वर्मा ने बताया कि सभी मरीजों को आइसोलेशन के लिए भेजने की कार्यवाही की जा रही है। गांव में घर-घर जाकर स्क्रीनिंग व सैनिटाइजेशन की व्यवस्था पहले से ही संचालित है। गांव को पहले से ही सील कर दिया गया था।

भदरसा में चाचा और भतीजे भी पॉजिटिव
मसौधा। नगर पंचायत भदरसा के मुराई टोला निवासी चाचा-भतीजा सप्ताह भर पूर्व मुंबई से एक साथ अपने घर आए थे। इनकी पूल सैंपलिंग कराते हुए घर पर क्वारंटीन किया गया था। मंगलवार को आई रिपोर्ट में दोनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दोपहर में रिपोर्ट प्राप्त होते ही भदरसा वार्ड नंबर 5 मुराई टोला को चारों तरफ से सील कराया जा रहा है। उप जिलाधिकारी सोहावल ज्योति सिंह ने बताया कि दोनों युवक मुंबई से सप्ताह भर पूर्व भदरसा आए थे। परिवार के अन्य 8 सदस्यों को क्वांरटीन के लिए भेजा जा रहा है। मोहल्ले को चारों तरफ से सील कर आवागमन पर पाबंदी लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed