फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   CORONA

कोरोना में पति को गंवा चुकी महिला भी निकली पॉजिटिव

Tue, 26 May 2020 09:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
CORONA
मिल्कीपुर। इनायतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम घुरेहटा में कोरोना के कहर में अपने पति को गंवा चुकी महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है। महिला व उसके तीनों बच्चों को सीसीसी झुनझुनवाला हॉस्पिटल भेजा गया है। दिल्ली से आई महिला गांव को बचाने के लिए खुद को बाग में नन्हे-मुन्ने तीन बच्चों के साथ वनवासी की तरह खुद को क्वारंटीन की हुई थी। उसका सैंपल पति की मौत के बाद डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल, दिल्ली में संकलित किया गया था।
विज्ञापन

महिला के पति कोरोना पॉजिटिव थे, जिनकी 21 मई को नई दिल्ली के वर्धमान हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। 23 मई को एक कार से महिला अपने पैतृक गांव मिल्कीपुर तहसील के ग्राम घुरेहटा में आ गई।
विज्ञापन

गांव के बाहर एक बाग में चारपाई पर अपने तीन छोटे-छोटे बच्चों पुत्रों के साथ क्वारंटीन में रह रही थी। ग्रामीणों की सूचना पर गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच पड़ताल कर सैंपल लेने की तैयारी में थे कि तभी दिल्ली में हुई जांच की रिपोर्ट आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैरिंग्टनगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीएन द्विवेदी ने बताया कि महिला आशा कुमारी की दिल्ली में हुई जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसको तीनों बच्चों के साथ सीसीसी झुनझुनवाला हॉस्पिटल भेजा गया है।
गांव का सर्वे करने के लिए छह एएनएम व छह आशा बहू को लगाया गया है। ग्राम पंचायत सचिव दीपेंद्र सिंह ने बताया कि गांव को सैनिटाइज कराया जा रहा है। उधर, अपने इकलौते बेटे को कोरोना में गंवा चुके पिता ने जब सुना कि उनकी बहू कोरोना पॉजिटिव हो गई है और पोते, पोती को भी संक्रमण का खतरा है तो पूरा परिवार बदहवास हो गया।

प्रियंका ने फोन कर मांगी पीड़ित परिवार की जानकारी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने यूपी कांग्रेस के एक नेता से फोन कर पीड़ित परिवार के बारे में सूचना मंगवाई है। प्रियंका गांधी ने परिवार को मदद का भरोसा दिलाते हुए कहा है कि कांग्रेस पार्टी उनके परिवार के साथ खड़ी है। यह जानकारी पीड़ित परिवार ने दी। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने फोन पर परिवार की हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। जबकि भाजपा नेता एवं समाजसेवी हरिओम तिवारी ने भी फोन कर पीड़ित परिवार का हालचाल जाना व मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed