फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Construction of retaining wall will be completed in the west direction by May

पश्चिम दिशा में मई तक पूरा हो जाएगा रिटेनिंग वॉल का निर्माण

Wed, 16 Mar 2022 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Construction of retaining wall will be completed in the west direction by May
अयोध्या-सर्किट हाऊस पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा।-संवाद - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। राममंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक मंगलवार को शुरू हुई। बैठक के पहले दिन इंजीनियरों ने राममंदिर निर्माण की प्रगति की रिपोर्ट समिति अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र के समक्ष रखी।
विज्ञापन

नृपेंद्र ने प्लिंथ निर्माण के काम में तेजी लाने का निर्देश दिया है। इससे पूर्व नृपेंद्र मिश्र ने राम जन्मभूमि परिसर का स्थलीय निरीक्षण कर परिसर स्थित एलएंडटी के कार्यालय में बैठक की।
विज्ञापन

इसमें रिटेनिंग वॉल निर्माण कार्य की समीक्षा की गई। इंजीनियरों ने बताया कि पश्चिम दिशा में रिटेनिंग वॉल निर्माण का काम मई तक पूरा कर लिया जाएगा।
राममंदिर को प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षित रखने के लिए मंदिर के तीन दिशा में रिटेनिंग वॉल का निर्माण किया जाना है। सबसे पहले मंदिर के पश्चिम दिशा में रिटेनिंग वॉल का निर्माण हो रहा है, क्योंकि सरयू की धारा पश्चिम दिशा में ही प्रवाहित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसको देखते हुए सबसे पहले इस दिशा में 12 मीटर गहरी रिटेनिंग वॉल बनाई जा रही है। इसके बाद उत्तर व दक्षिण दिशा में वॉल का निर्माण होगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ.अनिल मिश्र ने बताया कि बैठक में नृपेंद्र मिश्र ने कार्य की प्रगति जानी है।
अभी राममंदिर की नींव के ऊपर प्लिंथ का निर्माण चल रहा है। सात लेयर में 21 फीट ऊंची प्लिंथ बनाई जानी है। अभी पहली लेयर का काम चल रहा है। नृपेंद्र मिश्र ने इस कार्य में तेजी लाने की कार्ययोजना बनाने को कहा है।
यह भी बताया गया कि पश्चिम दिशा में रिटेनिंग वॉल का काम चल रहा है, गहरे गड्ढों को बरसात से पूर्व हर हाल में भरा जाना है। इंजीनियरों ने बताया कि मई तक इस दिशा में रिटेनिंग वॉल का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

इसके अलावा रामजन्मभूमि परिसर की सुरक्षा व यात्री सुविधाओं को लेकर भी नृपेंद्र मिश्र ने इंजीनियरों के साथ मंथन किया है। बैठक में श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र, कामेश्वर चौपाल सहित ट्रस्ट व कार्यदाई संस्था के इंजीनियर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed