फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Construction and electrical pole in Ayodhya approved

अयोध्या में निर्माण व विद्युत पोल को मंजूरी

Tue, 29 Dec 2015 10:42 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 29 Dec 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद अयोध्या की बोर्ड बैठक में नगर में कई कार्यों को ध्वनिमत से पास कर दिया गया। मंगलवार को हुई बैठक में सभासदों का अयोध्या धर्मनगरी के वार्डों में सीसी सड़क के निर्माण पर अधिक जोर था। बिना किसी शोरशराबे के सभासदों ने सभी कार्यों को मंजूरी दे दी।
विज्ञापन


नगर पालिका कार्यालय में चली बोर्ड बैठक में सड़क, नाला निर्माण और नई कालोनी में विद्युत पोल व तार लगाने, पेयजल व्यवस्था को और सुदृढ़ किये जाने पर जोर रहा।
विज्ञापन


अध्यक्ष ने इस पर सभासदों से अपने-अपने वार्डों में सीसी सड़क बनवाये जाने की सूची देने को कहा। सभासदों ने सीसी सड़क निर्माण की सूची अतिशीघ्र सौंपे जाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड ने नगर में नाली-नाला निर्माण, नई कालोनी में विद्युत पोल व तार लगाने और नगर में पेयजल की व्यवस्था और मजबूत किये जाने को मंजूरी दे दी।

चेयरमैन राधेश्याम गुप्त ने बैठक में बताया कि सभी कार्यों के लिए टेंडर की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जायेगी। बैठक का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

बोर्ड बैठक में फैजाबाद/अयोध्या नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रविशंकर शुक्ल, सभासद संगीता सोनकर, विवेक मिश्र, कुंवर देवेश सिंह, पुजारी रमेशदास, दुर्गेश पांडेय, व्यंकटेश आचारी, श्यामलाल गुप्त, रमेश राना, अभय श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed