फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Congress formed 18 member election steering committee

Ayodhya News: कांग्रेस ने बनाई 18 सदस्यीय चुनाव संचालन समिति

Fri, 14 Apr 2023 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 14 Apr 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Congress formed 18 member election steering committee
अयोध्या। निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी में 18 सदस्यीय चुनाव संचालन समिति का गठन किया गया है। इसके साथ ही निकाय वार प्रभारियों की तैनाती भी कर दी गई है।
विज्ञापन

पार्टी कार्यालय कमला नेहरु भवन में बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में संचालन समिति का गठन किया गया। महानगर अध्यक्ष वेद सिंह ने बताया कि निकाय चुनाव के लिए जिला संचालन समिति का प्रभारी अनिल कुमार सिंह को बनाया गया है। समिति में सदस्य के रूप में राजेंद्र प्रताप सिंह, रामदास वर्मा, दयानंद शुक्ला, अशोक सिंह मनऊपुर, अनिल तिवारी, राम अवध, शैलेंद्र मणि पांडे, उमेश उपाध्याय, प्रवीण श्रीवास्तव, संजय तिवारी, अमरेश पांडे, डीएन वर्मा, दिनेश शुक्ला, शिवपूजन पांडे, श्रीनिवास शास्त्री, अशोक राय, रिशु सिंह, राजकुमार मौर्य शामिल हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि महानगर अयोध्या के लिए शैलेंद्र मणि पांडे प्रभारी, उमेश उपाध्याय और प्रवीण श्रीवास्तव काे सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। नगर पंचायत रुदौली के लिए विजय पांडेय, बीकापुर के लिए राजकुमार मौर्य, भदरसा भरतकुंड के लिए पूर्व जिलाध्यक्ष रामदास वर्मा को प्रभारी बनाया गया है। गोसाईगंज के लिए अनिल तिवारी, खिरौनी के लिए रिशु सिंह, मां कामाख्या के लिए अमरेश पांडेय और कुमारगंज के लिए दिनेश शुक्ला को प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेयर पद के लिए आए आवेदन
नगर निगम अयोध्या में महापौर पद के लिए अब तक पांच लोगों ने आवेदन किए हैं। इनमें प्रमिला राजपूत, कंचन दूबे, सुरेंद्र प्रताप सिंह, सुभाष जायसवाल, रमेंद्र त्रिपाठी शामिल हैं। महानगर अध्यक्ष वेद सिंह के मुताबिक नगर निगम के लगभग 45 वार्डों से पार्षद का चुनाव लड़ने वाले दावेदारों ने भी आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed