{"_id":"4b5701ca5a65c23832a063c753536e39","slug":"congress-blew-modi-s-effigy-pulled-procession-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने फूंका मोदी का पुतला, निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने फूंका मोदी का पुतला, निकाला जुलूस
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विरोध प्रदर्शन में किसान व गरीब विरोधी बताते हुए मोदी सरकार के खिलाफ नारे गूंजे। कांग्रेस के सभी बड़े पदाधिकारियों को इसके लिए लगाया गया था।
कांग्रेस ने जिले के 400 से ज्यादा गांवों में पुतला दहन किए जाने का दावा किया है। प्रदेश उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने सोहावल के मुस्तफाबाद गांव में युवाओं के साथ प्रधानमंत्री का पुतला फूंका।
उन्होंने पूरा ब्लॉक में भी पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि देश की जनता को गुमराह करके सत्ता में आई भाजपा भूमि अधिग्रहण बिल के माध्यम से इस देश के किसानों की जमीन उनसे छीनकर अपने चहेते पूंजीपतियों को देने की साजिश रच रही है।
कांग्रेस के लोग इसे पूरा नहीं होने देंगे। मसौधा ब्लॉक मुख्यालय पर पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष राम दास वर्मा ने किया तो प्रदेश सचिव सुनील पाठक ने तकपुरा चौराहे पर पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व किया।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष ने यहां कहा कि भाजपा सरकार इस देश के लोगों को दो वक्त की रोटी मुहैय्या कराने वाले किसानों के साथ धोखा कर रही है। ऐसी धोखेबाज सूटबूट की सरकार के खिलाफ लामबंद होकर जनता को इनकी असलियत बताकर संघर्ष का रास्ता पकड़ना होगा।
शहर में गुलाबबाड़ी से गांधी पार्क तक शहर अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में मोदी सरकार की नाकामियों को लेकर कांग्रेसियों ने जुलूस निकाला। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
इसके बाद प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता अफजाल अहमद, नाजिम हुसैन, गिरीश पति त्रिपाठी, उग्रसेन मिश्र सहित अन्य लोग थे।
प्रवक्ता शीतला पाठक के मुताबिक मया क्षेत्र में 30 गांव, तारुन में 35, मिल्कीपुर, हैरिंग्टनगंज, अमानीगंज, अमानीगंज की लगभग दो सौ ग्राम पंचायतों में पुतला फूंका गया।
बीकापुर में 35,सोहावल,रुदौली और मवई की 105 स्थानों पर पुतला फूंका गया। कार्यक्रम में प्रदेश संगठन मंत्री राघव राम मिश्र, चेत नरायन सिंह, मिर्जा खालिद बेग, मुनीर अहमद, मान सिंह राम बक्श रावत, प्रताप बहादुर सिंह सहित अन्य लोग शामिल थे।