फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   collecting data for mayor candidate

Ayodhya News: मेयर के दावेदारों के बारे में एकत्र की जा रही जानकारी

Sat, 10 Dec 2022 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
collecting data for mayor candidate
अयोध्या। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सहादतगंज स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी की नगर निगम चुनाव संचालन समिति के साथ बैठक किया। इस दौरान करीब दो घंटे तक चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की गई। टिकट के दावेदारों पर भी चर्चा हुई, उनके बारे में जानकारी एकत्र करने को कहा गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव में महापौर पद के लिए भाजपा से दावेदारों की लंबी लाइन है। मिली जानकारी के अनुसार अब तक 30 से अधिक लोग टिकट मांगने के लिए आवेदन कर चुके हैं। कृषि मंत्री ने महानगर की संगठनात्मक स्थिति, चुनाव को लेकर बनायी गयी रणनीति व तैयारियों के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को संपर्क और संवाद की प्रक्रिया को और बढ़ाना है। संचालन समिति लगातार चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों व उसके क्रियान्वयन की समीक्षा करें। महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने बताया कि कृषि मंत्री ने संचालन समिति के सदस्यों से तैयारियों के बारे में सवाल भी पूछे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव संयोजक कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को प्रदेश में बैठक है, वहां से दिशा निर्देेश के बाद प्रत्याशी चयन प्रकिया शुरू की जाएगी। बैठक में अरविंद सिंह, प्रतीक श्रीवास्तव, देवेश तिवारी, प्रमोद साहू, राम कुमार सिंह राजू आदि उपस्थित रहे।

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही शनिवार शाम को अयोध्या धाम पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों से बात करते व्यापारियों की नाराजगी पर कहा कि जब कोई बदलाव होता है तो कठिनाइयां जरूर आती हैं। आने वाले दिनों में सभी व्यापारी खुश हो जाएंगे। नेेशनल हाईवे बनने में भी बहुत समस्या आ रही थी, लेकिन आज बनने के बाद सभी खुश हैं। चुनाव के बारे में कहा कि हमारे सभी प्रत्याशी नगर निगम का चुनाव बहुत ही मजबूती से लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed