{"_id":"617af8dbf2b17b1e84271b4b","slug":"colleagues-killed-the-young-man-threw-the-body-on-the-road-faizabad-news-lko6021965127","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथियों ने ही युवक को मार डाला, शव को सड़क पर फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साथियों ने ही युवक को मार डाला, शव को सड़क पर फेंका
विज्ञापन
अयोध्या। कुमारगंज थाना अंतर्गत ग्रामसभा धमथुवा मजरे पूरे बजनू में बुधवार रात एक दलित युवक की उसके साथियों ने ही पीट-पीटकर हत्या कर दी।
इसके बाद शव सड़क पर फेंक दिया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्ध हत्या एवं एससी एसटी अधिनियम का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।
गांव धमथुवा निवासी सूरज उर्फ पुत्तन (24) पुत्र राम तौल बड़े स्तर पर यूकेलिप्टस के पेड़ों की ठेकेदारी करता था। गांव के ही निवासी उसके साथी शिवम, ओंकार, आदर्श सिंह, मनीष सिंह व अन्नू से एक-दो दिन पूर्व किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया था।
परिवारीजनों के अनुसार ओंकार, शिवम, आदर्श सिंह, मनीष सिंह एवं अनु बुधवार रात लगभग 9:30 बजे पुत्तन के घर पहुंचे थे। इन सभी ने उससे कुछ बातचीत की तथा उसे लेकर अपने साथ चले गए।
विज्ञापन
अगली सुबह पुत्तन की लाश गांव से करीब 200 मीटर दूर सड़क के किनारे पड़ी मिली। सुबह किसी राहगीर की नजर उस पर पड़ी तो उसने पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की हत्या की सूचना गांव में पहुंचते ही मृतक के परिजन एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने पहुंच गए।
पुलिस अधीक्षक अयोध्या शैलेश कुमार सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। वारदात का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए।
थाना अध्यक्ष कुमारगंज संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के पिता रामपाल की तहरीर पर पुलिस ने ओंकार निवासी धमथुवा, शिवम निवासी पुरे बजनू धमथुवा, आदर्श सिंह और गब्बर सिंह, मनीष सिंह उर्फ रवि सिंह निवासी बबा व अनुराग उर्फ अन्नू निवासी बबा के विरुद्ध हत्या व हरिजन एक्ट की धारा में मुकदमा पंजीकृत कर लिया। टीम गठित कर आरोपियों की तलाश जारी है। शीघ्र ही वारदात का पर्दाफाश किया जाएगा।