{"_id":"2549c73c374639b187dcd9b851530613","slug":"cleaning-staff-performance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले शुक्रवार को सफाई कर्मचारियों ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर तहसील तिराहा स्थित तिकोनिया पार्क में धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पर सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार गौतम की अगुवाई में कर्मचारियों के एक प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
सफाई कर्मचारियों की मांग है कि इंटर पास 50 प्रतिशत कर्मचारियों को ग्राम पंचायत अधिकारी पद पर पदोन्नत किया जाए। जिस भी जिले में अस्थाई कर्मचारी हों, उन्हें नियमित किया जाए। कर्मचारियों के निजी अनुरोध पर अंतरजनपदीय स्थानांतरण किया जाए आदि छह सूत्री मांग पत्र सौंपा।
इस मौके पर रामजनम यादव, देवी प्रसाद, अर्जुन यादव, रामसेवक, तुलाराम यादव, जहीर, अरविंद सिंह, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।