{"_id":"8c5219358f67e13ad433299bab1b5962","slug":"clashed-with-the-truck-parked-jeep-six-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्रक से भिड़ी जीप, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़े ट्रक से भिड़ी जीप, छह घायल
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार की दोपहर एक जीप नाका ओवरब्रिज पर खड़े पंचर ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में चालक समेत एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए।
हालांकि वाहन में सवार तीन बच्चे सकुशल बच गये। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से सभी की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
जीप में सवार परिवार बच्चे का मुंडन कराने अयोध्या आया था और सोमवार को वापस कन्नौज लौट रहा था।
कन्नौज जिले के थाना तिरवा स्थित डडियन निवासी अरुण कुमार अपने पांच वर्षीय बेटे हर्षित का मुंडन कराने के लिए मां, पत्नी और अन्य लोगों के साथ जीप (जीप) से अयोध्या आये थे।
मुंडन कराने के बाद सभी जीप से कन्नौज जा रहे थे। जीप उन्हीं के गांव का राजू चला रहा था। दोपहर करीब 12 बजे जीप नगर कोतवाली क्षेत्र के नाका ओवरब्रिज पर पंचर खड़े ट्रक में टकरा गई।
विज्ञापन
टक्कर इतनी जोरदार थी कि जीप के परखच्चे उड़ गये। सूचना पर सीओ सिटी के साथ पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जीप से बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
वहीं यातायात को सुचारु बनाने के लिए पुलिस ने क्षतिग्रस्त जीप को हटवाकर हवाई अड्डा चौकी के पास खड़ा करवा दिया।
जिला अस्पताल प्रशासन ने बताया कि हादसे में घायल अरुण कुमार, उनकी मां कोकिला राजपूत, पत्नी रीता, बेटी मानसी, बृजभूषण व जीप चालक राजू को भर्ती किया गया।
जबकि तीन छोटे बच्चे पायल, आरजू व हर्षित को कोई चोट नहीं आई थी। गंभीर घायलों को लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
सीओ सिटी यमुना प्रसाद ने बताया कि घायलों को अस्पताल भिजवाने के साथ क्षतिग्रस्त जीप को मौके से हटवाकर यातायात बहाल करवा दिया गया है।