फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Chief Minister Yogi said Municipal corporation should not take commercial tax from temple and charitable institutions

रामलला के दरबार में सीएम योगी: बोले- मठ-मंदिर और धर्मशालाओं को नहीं देना होगा कोई टैक्स

Fri, 01 Apr 2022 10:39 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 01 Apr 2022 10:39 PM IST
सार

दोबारा सीएम बनने के बाद पहली बार पर अयोध्या पहुंचे योगी ने कहा रामलला के दर्शन किए और साधु-संतों का आशीर्वाद लिया।सीएम ने अंतरराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय में रामनवमी मेले की तैयारी की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि नगर निगम मठ-मंदिरों, धर्मशालाओं एवं धर्मार्थ कार्य से जुड़ी संस्थानों से गृहकर, जलकर व्यावसायिक दर से न लें।

विज्ञापन
Chief Minister Yogi said Municipal corporation should not take commercial tax from temple and charitable institutions
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार रामलला के दरबार में नवरात्रि से एक दिन पहले अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को रामलला के दर्शन किए और संतों का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि नगर निगम मठ-मंदिरों, धर्मशालाओं एवं धर्मार्थ कार्य से जुड़ी संस्थानों से गृहकर, जलकर व्यावसायिक दर से न लें। ये सभी संस्थाएं धर्मार्थ एवं जन सेवा का कार्य करती हैं। इनसे सिर्फ टोकन मनी के रूप में सहयोग लिया जाए। आवश्यक हो तो इसका प्रस्ताव बनाकर भेज दें और शीघ्र ही नगर विकास विभाग से अनुमोदन भी प्राप्त कर लें।

विज्ञापन

 

रामनवमी मेले को हो भव्य आयोजन-सीएम

सीएम योगी ने अंतरराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय में रामनवमी मेले की तैयारी की समीक्षा बैठक में ये निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राममंदिर पर सुप्रीम फैसला आने और कोविड से निजात मिलने के बाद यह पहली रामनवमी है। इसकी तैयारी भव्यता से कराएं और अयोध्या को विश्व मानचित्र पर लाने की कोशिश करें।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन का कोई भी अधिकारी एवं वीआईपी अष्टमी-नवमी को अयोध्या का भ्रमण न करें। यदि करेंगे तो उन्हें सामान्य भक्तों की ही तरह दर्शन कराया जाए। नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि नगर निगम प्रशासन को अयोध्या जोन से टैक्स के रूप में करीब ढाई करोड़ की आमदनी होती है। इस जोन में करीब 8 हजार मठ-मंदिर और आश्रम हैं। बोर्ड की अगली बैठक में मुख्यमंत्री के निर्देश के अनुरूप प्रस्ताव लाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed