{"_id":"d3e88fad211a9e70b7be1f81ddb8fba6","slug":"chhatra-sangh-election-on-13-jan-in-saket-college-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साकेत महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव 13 को !","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साकेत महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव 13 को !
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साकेत महाविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव को लेकर महाविद्यालय प्रशासन ने तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली हैं। कॉलेज प्रशासन छह से 13 जनवरी के बीच छात्रसंघ चुनाव प्रक्रिया पूर्ण करने की तैयारी में है। शनिवार की देर शाम कॉलेज प्रशासन ने छात्रसंघ चुनाव को लेकर एसपी सिटी से मुलाकात कर बैठक की।
महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डा. प्रदीप सिंह ने बताया कि कॉलेज प्रशासन स्तर पर छात्रसंघ चुनाव छह से 13 जनवरी के बीच कराए जाने की तैयारी है। बताया कि छह जनवरी को नामांकन और 13 जनवरी को मतदान व मतगणना की प्रक्रिया पूर्ण कराने की तिथि तय की गई है।
बताया कि छात्रसंघ चुनाव सकुशल संपन्न कराए जाने को लेकर जिला प्रशासन से सहयोग के लिए देर शाम को एसपी सिटी आरएस गौतम से प्राचार्य डा. प्रदीप खरे, चीफ प्रॉक्टर डा. एसपी सिंह ने मुलाकात कर तिथियों पर चर्चा की।
विज्ञापन
एसपी सिटी ने तिथियों को लेकर शीर्ष अफसरों से वार्ता के बाद रविवार को स्थिति साफ करने की बात कही है।