{"_id":"629ba3672b9f5056e142fe19","slug":"change-in-society-is-done-by-penance-of-saints-niranjan-jyoti-faizabad-news-lko633748288","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतों की तपस्या से होता है समाज में परिवर्तन : निरंजन ज्योति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतों की तपस्या से होता है समाज में परिवर्तन : निरंजन ज्योति
विज्ञापन
अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष व मणिरामदास की छावनी के श्रीमहंत नृत्यगोपाल दास के 84वें जन्मोत्सव का शनिवार को भव्य शुभारंभ हुआ। केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति व पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर जन्मोत्सव का शुभारंभ किया। साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि संतों की तपस्या से ही समाज में परिवर्तन आता है।
साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि श्रीरामचरितमानस का उदय मातृशक्ति के कारण हुआ और पहली बार भगवान शिव ने माता पार्वती के सामने भगवान के चरित्र का वर्णन किया था। इसलिए समाज में मातृशक्ति का सम्मान होना चाहिए। पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि संतों के प्रयास से आज अयोध्या में प्रभु श्री रामलला का भव्य मंदिर बन रहा है।
समारोह में महंत ज्ञानदेव महाराज सहित अन्य ने संबोधित किया। मणिरामदास की छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास ने संतों का सम्मान किया। मंच का संचालन डॉ. रामानंद दास ने किया। जन्मोत्सव कार्यक्रम में प्रतिदिन प्रेममूर्ति प्रेमभूषण द्वारा भक्तों को कथारस का पान कराया जाएगा।
विज्ञापन
उद्घाटन अवसर पर सांसद लल्लू सिंह, महंत सुरेश दास, महंत जन्मेजय शरण, अधिकारी राजकुमार दास, वृंदावन से आए फुलडोल बिहारी दास, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र, महानगर मंत्री आकाशमणि त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह, विहिप के शरद शर्मा, महंत कृपालु रामदास, संत महेंद्र दास, संत आनंद शास्त्री सहित अन्य मौजूद रहे।
महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव का शुभारंभ शोभायात्रा के साथ हुआ। सुबह आठ बजे भगवान के स्वरूपों को रथ पर सवार कर बैंड-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। महंत कमलनयन दास की अगुवाई में निकली शोभायात्रा मणिरामदास की छावनी, जानकीघाट, तपस्वी छावनी, हनुमानगढ़ी, शृंगारहाट होते हुए वापस मणिरामदास की छावनी पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में महंत शशिकांत दास, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रोहित सिंह, महानगर मंत्री भाजपा आकाश मणि त्रिपाठी व संत आनंद शास्त्री सहित अन्य शामिल रहे।
जन्मोत्सव समारोह में पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि सांप्रदायिक दंगा हो, जातीय या क्षेत्रीय दंगा हो या हुड़दंग हो, अब ये पिछले जमाने की बात हैं। अब उत्तरप्रदेश में कानून का राज है। कानपुर में हुई हिंसा पर कहा कि कुछ लोग दिन में सपने देखते हैं, उत्तरप्रदेश में अव्यवस्था फैलाने की। उनके सपने भी चूर-चूर होंगे। कानपुर के दोषी दंडित किए जा रहे हैं। कहा कि उत्तरप्रदेश उत्तम प्रदेश बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। 57 ऐसी योजनाएं हैं जिसमें उत्तरप्रदेश नंबर वन है।
महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव समारोह में पहुंची केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि कानपुर की घटना सुनियोजित साजिश है। प्रशासन वहां राष्ट्रपति के आगमन के कारण दुकानें बंद करवा रहा था। अगर सुनियोजित नहीं होता तो हथगोले कहां से आते, पत्थर कहां से आते। पांच साल कुछ नहीं हुआ है। अब विपक्ष बौखलाहट में है कि कैसे प्रदेश का माहौल खराब किया जाए।
कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार पर कहा किआतंकवादी बौखलाहट में हैं। सरकार उनको नहीं छोड़ेगी। ज्ञानवानी मसले पर कहा कि जो ज्ञान का भंडार होता है, उसे ज्ञानवापी कहा जाता है। मस्जिद को ज्ञानवापी नहीं बोलते। वहां कुंआ है, भगवान शंकर के स्नान के लिए जल आता था।