{"_id":"6192afafa3dd0b6ac850d318","slug":"cbse-s-term-one-examination-will-be-held-in-the-district-from-november-25-faizabad-news-lko60460659","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 25 नवंबर से होगी सीबीएसई की टर्म वन परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 25 नवंबर से होगी सीबीएसई की टर्म वन परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद के 10वीं व 12वीं की वन टर्म परीक्षा जिले में 25 नवंबर से प्रारंभ होगी। जिले के आठ केंद्रों पर होने वाली परीक्षा में पहली बार सीबीएसई के बच्चे ओएमआर शीट पर परीक्षा देंगे।
परीक्षा शुरू कराने के लिए जिले में ओएमआर प्रिंटिंग आदि कार्य शुरू हो गया है। जिले के सीबीएसई कोआर्डिनेटर व अवध इंटर नेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि वैसे तो वन टर्म परीक्षा मंगलवार से ही शुरू हो रही है।
लेकिन जिले में संबंधित विषयों के विद्यार्थी न होने के कारण मुख्य परीक्षा 25 नवंबर से कंप्यूटर विषय की परीक्षा के साथ प्रारंभ की जाएगी। बताया कि परीक्षा में कितने बच्चे सम्मिलित होंगे, इसका विवरण मंगलवार तक उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन
परीक्षा संपन्न कराने के लिए इस बार जिले में आठ विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है। बच्चों को पहली बार ओएमआर शीट पर परीक्षा के उत्तर देने होंगे, इसके लिए उन्हें विशेष तैयारी करना होगा। बताया कि विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र सीबीएसई की ओर से जारी किए गए हैं।