फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   CBI-ED have become BJP's propaganda agencies: Aditya

भाजपा की प्रचार एजेंसियां बन गईं सीबीआई-ईडी : आदित्य

Wed, 15 Jun 2022 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
CBI-ED have become BJP's propaganda agencies: Aditya
अयोध्या रामलला में मुख्य गर्भ गृह स्थल का पूजन करते मंत्री आदित्य ठाकरे व अन्य। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। यह पवित्र भूमि हम सभी की आस्था का केंद्र है। अयोध्या से पूरे भारत की आस्था जुड़ी हुई है। ईडी और सीबीआई सिर्फ भाजपा की प्रचार एजेंसियां बनकर रह गई हैं। यह बातें बुधवार को महाराष्ट्र सरकार के मंत्री आदित्य ठाकरे ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।
विज्ञापन

महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे। यहां एक होटल में बातचीत के दौरान राजनीतिक सवालों से वह यह कहकर बचते रहे कि वह नितांत धार्मिक यात्रा पर अयोध्या आए हैं।
विज्ञापन

कहा कि अयोध्या हम राजनीति के लिए नहीं आए हैं, बल्कि हम अयोध्या भक्त बनकर आए हैं। उन्होंने कहा कि 2018 में जब शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे अयोध्या आए थे तो हमने पहले मंदिर फिर सरकार का नारा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी नारे के साथ ही माहौल बनता गया। 2019 में सुप्रीम कोर्ट से निर्णय भी आ गया और मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ। मथुरा के सवाल पर कहा कि कोर्ट के निर्णय से राममंदिर का निर्माण हो रहा है, हमें खुशी है।
हम इसी को आगे ले जाएंगे। आज रामलला का दर्शन करेंगे और आशीर्वाद लेंगे कि हमारे हाथ से जो भी देश सेवा, महाराष्ट्र सेवा व लोगों की सेवा हो वह अच्छी हो। अयोध्या में महाराष्ट्र सदन के निर्माण की हमारी इच्छा है।
इसके लिए सीएम योगी से महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे वार्ता भी करेंगे। महाराष्ट्र सदन के निर्माण के लिए उनसे जगह मांगेंगे। आने वाले बीएमसी के चुनाव को लेकर रामलला का दर्शन कहीं उनका लकी फैक्टर तो नहीं है।
इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि चुनाव कोई भी हो चुनौती तो होती है। हर अच्छे काम से पहले रामलला का आशीर्वाद जरूरी है। कुछ संतों की ओर से विरोध के सवाल पर उन्होंने कहा कि अयोध्या की जनता हमारा स्वागत कर रही है, साधु-संत भी स्वागत कर रहे हैं।

इस मौके पर सांसद संजय राउत, मंत्री एकनाथ सिंदे, उपसभापति महाराष्ट्र नीलम गौर, सांसद राजन विचारे, सांसद चंद्रकांत खीरे, सांसद विनायक राउत, पार्टी प्रवक्ता आनंद दुबे सहित अन्य मौजूद रहे।

अयोध्या रामलला में मुख्य गर्भ गृह स्थल का पूजन करते मंत्री आदित्य ठाकरे व अन्य।

अयोध्या रामलला में मुख्य गर्भ गृह स्थल का पूजन करते मंत्री आदित्य ठाकरे व अन्य।- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-महंत ज्ञानदास से भेंट कर आशीर्वाद लेते महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे,सांसद स

अयोध्या-महंत ज्ञानदास से भेंट कर आशीर्वाद लेते महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे,सांसद स- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-देवकाली स्थित होटल में पत्रकारों से वार्ता करते महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आदित्य ठाक?

अयोध्या-देवकाली स्थित होटल में पत्रकारों से वार्ता करते महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आदित्य ठाक?- फोटो : FAIZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed