{"_id":"593ad9094f1c1b6c519c9357","slug":"car-hits-to-divider-retired-sainik-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर से टकराई कार, पूर्व सैनिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिवाइडर से टकराई कार, पूर्व सैनिक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Fri, 09 Jun 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट थाना क्षेत्र में सहादतगंज के निकट शुक्रवार की भोर तेज रफ्तार एक कार डिवाइडर से टकरा गई। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार रिटायर सैनिक की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार उसके बेटा व बहू गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उनकी हालत गंभीर देख लखनऊ रेफर कर दिया गया।
कार सवार परिवार बिहार से लखनऊ जा रहा था। मुजफ्फरपुर बिहार के सकरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुजावलपुर निवासी एक ही परिवार के रिटायर सैनिक रामानंद द्विवेदी (62) पुत्र शिवचंद्र, दीपक द्विवेदी (36) पुत्र रामानंद, प्रसोमा (34) पत्नी दीपक द्विवेदी अपनी दो साल की बच्ची के साथ कार से लखनऊ की तरफ जा रहे थे।
फैजाबाद-लखनऊ राजमार्ग पर सहादतगंज के निकट पहुंचते ही कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। भीषण टक्कर होने की वजह से कार में सवार रिटायर्ड सैनिक रामानंद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रहे उनके पुत्र दीपक व बहू प्रसोमा गंभीर रूप से घायल हो गए, हालांकि मासूम बच्ची बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष कैंट अरविंद मोहन जायसवाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।