फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   candidate descended in the hope of a better future

बेहतर भविष्य की उम्मीद लेकर उमड़े परीक्षार्थी

Sun, 22 Nov 2015 10:16 PM IST
फैजाबाद/अमरउजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमरउजाला ब्यूरो Updated Sun, 22 Nov 2015 10:16 PM IST
विज्ञापन
उनके चेहरे पर अब तक की तालीम से हासिल हुए आत्मविश्वास की दमक थी तो आंखों में बेहतर भविष्य के सपने की चमक। रविवार की छुट्टी के बावजूद कदम कॉलेज की ओर बढ़ रहे थे। समय के साथ लय मिलाते हुए ठीक वक्त पर परिसर में दाखिल हुए और अनुशासित माहौल का हिस्सा बनकर उस इम्तहान में शामिल हुए, जिसे पास करके वे वजीफे के हकदार बन सकते हैं।
विज्ञापन


यह नजारा था अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा का, जिसमें फैजाबाद में बनाए गुरुनानक एकेडमी गर्ल्स इंटर कॉलेज, गुरुनानक एकेडमी ब्वॉयज इंटर कॉलेज और गुरुनानक एकेडमी गर्ल्स डिग्री कॉलेज परीक्षा केंद्र का।
विज्ञापन


परीक्षा में शामिल 883 विद्यार्थियों का उत्साह चरम पर था तो अनुशासन का भाव भी साथ था। सुबह पौने आठ बजे से ही परीक्षार्थियों का आना शुरू हुआ। आधा घंटा पहले एक परिसर में स्थित तीनों कॉलेजों के 41 कमरों में परीक्षार्थियों ने अनुशासित ढंग से कतारबद्ध प्रवेश करना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें कमरों तक पहुंचाने के लिए 15 वालंटियर लगाए गए थे। गेट पर कक्षवार सीटिंग प्लान के साथ माइक से भी दिशा निर्देश दिए जाते रहे। ओएमआर सीट को कक्षनिरीक्षकों ने शुद्ध भराने के लिए कड़ी मेहनत की। 10 मिनट का समय प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए दिया गया। इसके बाद 10 बजे से 11-30 बजे तक पहली पाली परीक्षा कराई गई।

883 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा
फैजाबाद। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में  तीन परीक्षा केंद्र पर कुल नामांकित 1414 परीक्षार्थियों में से 883 विद्यार्थी शामिल हुए। हाईस्कूल के कुल 514 परीक्षार्थियों में से 316 उपस्थित रहे तो इंटरमीडिएट के कुल 900 में 567 परीक्षार्थियों ने एग्जाम दिया।

इन जिलों से आए परीक्षार्थी
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा देने के लिए फैजाबाद, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, बहराइच, अमेठी, गोंडा के विभिन्न तहसीलों के अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।


इन संगठनों का रहा खास सहयोग
कार्तिक मेला व परिक्रमा अवकाश के कारण शिक्षकों की कमी कई संगठनों के पढ़े-लिखे नौकरी व कारोबारी पेशा युवाओं ने दूर की। मां शारदा शक्ति दुर्गापूजा समिति अंजनीपुुर,  भारतीय युवा मंच और पत्रकारों, शिक्षकों, अधिवक्ताओं की टीम ने 41 कक्षों में ड्यूटी की। इसमें प्रमुख रूप से विवेक अमलानी, प्रदीप तिवारी, गनेश शाहू, अमर सिंह, अमरजीत, शुभम, माज, प्रदीप, मेराज, आयु सिंह, समरजीत सिंह, विक्रांत पांडेय, तुषार श्रीवास्तव, तुषार पांडेय, प्रेम सिंह, योगेश, केके मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed