{"_id":"628fc3b20cc71872516538d9","slug":"campaign-for-helmet-and-seat-belt-faizabad-news-lko632404342","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलमेट और सीटबेल्ट के लिए चला अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलमेट और सीटबेल्ट के लिए चला अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। यातायात व पुलिस की संयुक्त टीम ने सड़क सुरक्षा को लेकर गुरुवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया और यातायात के नियमों का पालन न करने वाले 402 लोगों का चालान किया। अभियान के तहत ई-रिक्शा का चालान भी किया गया है।
क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. राजेश तिवारी के नेतृत्व में टीमों ने जिले भर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बगैर हेलमेट, तीन सवारी, बिना सीट बेल्ट के निकले लोगों व तेज गति से वाहन चलाने वाले, शराब के नशे में वाहन चलाने वाले, लालबत्ती को नजरअंदाज करके निकलने वाले, उल्टी दिशा में आने वालों सहित यातायात के नियमों का पालन न करने वाले 402 लोगों का चालान किया गया। जबकि, एक वाहन को सीज भी किया गया है।
क्षेत्राधिकारी डॉ. राजेश तिवारी ने बताया कि लापरवाही की वजह से लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। जान-बूझकर यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।
इसकी वजह से लोग स्वयं तो अपनी जान जोखिम में डाल ही रहे हैं दूसरों को भी संकट में डाल रहे हैं। बताया कि सड़क सुरक्षा के तहत अभियान चलाकर वाहनों की जांच की गई।
विज्ञापन
इस दौरान बिना हेलमेट के निकले 160, तीन सवारी के 45, बिना सीट बेल्ट के 18, उल्टी दिशा में आ रहे छह, तेज गति से चलने वाले दो, लालबत्ती को पार करने वाले नौ समेत 402 वाहनों का चालान किया गया है। बताया कि यह अभियान आगे भी निरंतर चलता रहेगा।