{"_id":"58d7f84b4f1c1bfc411a23ba","slug":"bus-and-tractor-trolley-collision-death-of-one","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस आैर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर, एक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस आैर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर, एक की मौत
फैजाबाद
Updated Sun, 26 Mar 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
फैजाबाद में रविवार को रुदौली के मुजफ्फरपुर गांव के निकट रोडवेज बस में फंसा ट्रैक्टर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे पर रविवार दोपहर करीब सवा दो बजे लखनऊ से फैजाबाद की ओर आ रही तेज रफ्तार परिवहन निगम की बस ने कोतवाली क्षेत्र के मुजफ्फरपुर गांव के पास विपरीत दिशा से कच्ची ईंट लादकर आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। भीषण हादसे में ट्रैक्टर सवार तीन सगे भाइयों में से एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में ट्रैक्टर के परखचेे उड़ गए, जबकि बस सवार गंभीर रूप से घायल पांच यात्रियों को पुलिस ने सीएचसी रुदौली में भर्ती कराया है। इस दौरान हाईवे पर एक लेन पर लंबा जाम लग गया। जिसे काफी देर बाद खुलवाया जा सका।
लखनऊ से गोरखपुर जा रही फैजाबाद डिपो की बस ने दोपहर लगभग सवा दो बजे मुजफ्फरपुर गांव के पास विपरीत दिशा से कच्ची मिट्टी की ईंट लादकर भट्ठे पर जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर बस के अगले हिस्से में फंसकर कुछ दूर तक घिसटती चली गई।
विज्ञापन
ट्रैक्टर पर सवार चालक राम कैलाश (35) व उनके दो सगे भाई राम सागर (22) व राम विलास (20) पुत्रगण राम मनोहर निवासी ग्राम मुजफ्फरपुर कोतवाली रुदौली दूर जा गिरे। गंभीर रूप से घायल तीनों भाइयों को मौके पर पहुंची पुलिस ने जिला अस्पताल भेजवाया। जिला अस्पताल में घायल ट्रैक्टर चालक राम विलास को मृत घोषित कर दिया गया जबकि राम कैलाश को जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
कोतवाली प्रभारी अखिलेश पांडेय ने बताया कि बस में सवार यात्रियों में से अंजू यादव (25), मंजू यादव (30) निवासी नया घाट अयोध्या, गायत्री (45), प्रतिभा श्रीवास्तव (56), आराधना विश्वकर्मा (26), पंकज शर्मा निवासी एनटीपीसी टांडा जिला अंबेडकरनगर को सीएचसी रुदौली में भर्ती कराया गया है। बस का चालक व कंडेक्टर मौके से भाग निकले। सीएचसी डॉ. मदन बरनवाल ने बताया कि सभी यात्री खतरे से बाहर है।