{"_id":"1cefd8f4c28319cbf1c2e06913484311","slug":"burn-showroom-of-shoes-10-million-loss-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूते के शोरूम में लगी आग, 10 लाख की क्षति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूते के शोरूम में लगी आग, 10 लाख की क्षति
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूराकलंदर थाना क्षेत्र के हनुमतनगर बाजार में जूते के एक शोरूम में शॉर्टसर्किट से आग लग गई। इसी दुकान के एक हिस्से में सौंदर्य प्रसाधन की भी बिक्री की जाती है। आग में यहां सारा का सारा माल जल गया।
सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई लेकिन तब तक सारा सामान जल चुका था। अग्निकांड में दुकान मालिक को करीब 10 लाख रुपये की क्षति हुई है। घटना सोमवार की मध्य रात्रि की है।
बताया गया कि हाई वोल्टेज सप्लाई के कारण शोरूम में शॉर्टसर्किट से आग लग गई। उस समय बाजार में सन्नाटा पसरा था। इसी दौरान पूराकलंदर थाने का पुलिस गश्ती दल बाजार पहुंच गया।
विज्ञापन
इसमेें शामिल सिपाहियों ने प्रतिष्ठान में आग देखी तो आसपास के लोगों को जगाने के साथ पूराकलंदर थाने को सूचना दी। पुलिस ने रात में ही विद्युत सब स्टेशन को फोन करके विद्युत आपूर्ति बंद कराई।
इस बीच बाजार के लोगों ने पंपिंग सेट से आग बुझाना शुरू किया। इस बीच फायर ब्रिगेड के वाहन भी आग बुझाने पहुंचे लेकिन तब तक प्रतिष्ठान का सारा सामान जल गया।
प्रतिष्ठान के मालिक रामजीत वर्मा ने बताया कि अग्निकांड में करीब 10 लाख रुपये का सामान जल गया।
पूराकलंदर थानाध्यक्ष दीपन यादव ने बताया कि शोरूम में लगी आग को रात में बुझा लिया गया। दुकान मालिक की ओर शॉर्टसर्किट से आग लगने की तहरीर दी गई है।