फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   board examination near but courses still incomplete

परीक्षा सिर पर मगर पाठ्यक्रम अभी अधूरा

Thu, 26 Nov 2015 11:08 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 26 Nov 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। मगर पंचायत चुनावों की वजह से दो माह से पढ़ाई बाधित है और अभी पंचायत चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने में 15 दिन और लगेंगे।
विज्ञापन


इसी बीच अयोध्या में पड़ने वाले मेले की वजह से भी पढ़ाई पर प्रतिकूल असर पड़ा है। गैर शैक्षणिक कार्यों में अध्यापकों की ड्यूटी लगने के कारण ज्यादातर स्कूलों में पाठ्यक्रम अधूरा है।
विज्ञापन


छात्र-छात्राएं परेशान तो हैं ही, शिक्षक भी कोर्स पूरा नहीं होने के चलते चिंतित हैं। कुछ स्कूलों में अतिरिक्त क्लास की व्यवस्था करने की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर सबसे बड़ी समस्या ये है कि 15 दिसंबर से प्रायोगिक परीक्षाएं शुरू हो रही हैं जबकि शिक्षक चुनाव ड्यूटी से नौ दिसंबर को ही मुक्त होंगे।

आदर्श इंटर कॉलेज के कक्षा 12 के छात्र राजन कुमार ने बताया कि कोर्स तो पूरा नहीं हो पाया है लेकिन घर पर ही स्वाध्याय करके कोर्स पूरा करने की कोशिश कर रहा हूं।

कमोबेश ऐसा ही दर्द यहीं के कक्षा 10 के छात्र आशीष सिंह ने भी बयां किया। आशीष ने कहा कि स्कूल परिसर में फोर्स ठहरी है, इस वजह से कई दिन से स्कूल बंद है। घर पर ही पढ़ाई चल रही है।

आदर्श इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य वरुण प्रताप सिंह का कहना है कि दो माह से पढ़ाई पर प्रतिकूल असर पड़ा है। इधर तो 19 नवंबर से फोर्स रुकने के कारण स्कूल बंद है।

कनौसा कान्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज की कक्षा 12 की छात्रा प्रिया सिंह ने कहा कि स्कूल में पहले से ही तैयारी शुरू करा दी गई थी जिसके कारण कोर्स पूरा हो गया है।

कनौसा की कक्षा 10 की छात्रा शालिनी का कहना है कि कोर्स तकरीबन पूरा होने को है। कनौसा कान्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल ग्रेस कीलथ ने बताया कि कक्षा 10 और 12 की पढ़ाई में विशेष ध्यान दिया जाता है।

कक्षा नौ और कक्षा 11 में ही अगली कक्षाओं के पाठ्यक्रम को थोड़ा-बहुत पढ़ा दिया जाता है। कोर्स पूरा कराने के लिए अध्यापकों पर विशेष जोर दिया जाता है। इस वजह से हमारे यहां कोर्स तकरीबन पूरा हो गया है।


मुन्नालाल मदनलाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रिकाबगंज के प्रिंसिपल उदयभान सिंह ने कहा कि शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी में व्यस्तता के कारण पाठ्यक्रम अभी अधूरा है जिसे अतिरिक्त कक्षा चलाकर पूरा कराएंगे।

केवी सिंह इंटर कॉलेज बैसिंह पूरा पहलवान के प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने कहा कि कोर्स पूरा कराने के लिए अतिरिक्त क्लास नौ दिसंबर से चलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed