{"_id":"623a25e15387441931535ea8","slug":"bjp-candidate-hari-om-filed-nomination-amid-tight-security-faizabad-news-lko622703416","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा के बीच भाजपा प्रत्याशी हरिओम ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा के बीच भाजपा प्रत्याशी हरिओम ने किया नामांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। कड़ी सुरक्षा के बीच मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी हरिओम पांडेय सहित दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र रिटर्निंग अफसर के सामने दाखिल किया।
भाजपा प्रत्याशी का नामांकन कराने के लिए सांसद, दोनों जिलों के जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर, तीन विधायक सहित अन्य लोग पहुंचे थे। नामांकन जुलूस पार्टी कार्यालय से निकलकर कलक्ट्रेट पहुंचा।
चुनाव में नामांकन प्रक्रिया के समापन के साथ मैदान में कुल पांच प्रत्याशी आ गए हैं। इनमें सपा व भाजपा के साथ तीन निर्दलीय प्रत्याशी है। नामांकन को लेकर कलक्ट्रेट के गेट से नामांकन कक्ष जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय कक्ष तक सुरक्षा कर्मी तैनात रहे।
विज्ञापन
सीसीटीवी के साथ वीडियोग्राफी कराए जाने की व्यवस्था की गई थी। नामांकन से पहले सिविल लाइंस स्थित भाजपा कार्यालय में सभा का आयोजन किया गया।
सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि राष्ट्रहित सर्वोपरि के विचार को आत्मसात करते हुए भाजपा जनता के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराती है। पार्टी को विचार को व्यापक स्तर पर जनसमर्थन मिला है।
विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय इसका परिचायक है। विधानपरिषद चुनाव में भाजपा प्रदेश की सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी। एमएलसी प्रत्याशी व पूर्व सांसद डॉ. हरिओम पांडेय ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार ने अंतिम व्यक्ति के उत्थान की परिकल्पना को साकार किया गया है।
शत प्रतिशत पात्रों को योजनाओं का लाभ मिला है। सभा में जिला पंचायत अध्यक्ष अंबेडकरनगर साधू वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष अयोध्या रोली सिंह, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायकों में वेद प्रकाश गुप्ता, रामचंद्र यादव, अमित सिंह चौहान, महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, अंबेडकरनगर जिलाध्यक्ष मिथिलेश त्रिपाठी, एमएलसी चुनाव प्रभारी व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा, जिला प्रभारी यमुना चतुर्वेदी, पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद, पूर्व विधायक अनीता कमल सहित अन्य जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी थे।
पार्टी कार्यालय से भाजपा प्रत्याशी का नामांकन जुलूस पैदल कलक्ट्रेट के लिए रवाना हुआ। कलेक्ट्रेट में जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय कक्ष में अपना नामांकन पत्र रिटर्निंग सहायक रिटर्निंग अफसर अमित सिंह को सौंपा।
विधान परिषद चुनाव में दो अन्य प्रत्याशियों ने भी मंगलवार को अपना नामांकन पत्र रिटर्निंग अफसर के सामने दाखिल किया। इनमें निर्दल प्रत्याशी के रूप में हरिओम और निर्दलीय प्रत्याशी नरेंद्र देव शामिल है।
सहायक रिटर्निंग अफसर अमित सिंह ने बताया कि विधान परिषद चुनाव में कुल पांच प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किया है। नामांकन पत्रों की बुधवार को जांच होगी।
नामांकन को लेकर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम थे। कलेक्ट्रेट गेट से नामांकन स्थल जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय कक्ष तक फोर्स की तैनाती की गई थी। फैजाबाद स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के लिए भारत निर्वाचन आयोग से नियुक्त की गई प्रेक्षक अनामिका सिंह यहां पहुंच गई है।
उन्होंने मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया को सहायक रिटर्निंग अफसर/अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह व सहायक निर्वाचन अधिकारी के साथ देखा। उनके साथ जिला निर्वाचन विभाग के वरिष्ठ सहायक तौसीफ अहमद भी थे। संवाद