{"_id":"58ebc5fc4f1c1b9c36cf5994","slug":"bike-rider-killed-two-injured-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में बाइक सवार की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में बाइक सवार की मौत, दो घायल
फैजाबाद
Updated Mon, 10 Apr 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
बीकापुर क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में हुए दो अलग-अलग हादसों में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना हुआ था।
इलाहाबाद हाईवे पर रविवार की रात बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रामनगर का रहने वाला 28 वर्षीय सोनू सिंह अपने गांव के ही 22 वर्षीय राजेश कुमार के साथ मोटर साइकिल से फैजाबाद से वापस गांव आ रहा था। कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर माफी के समीप स्थित मछली तालाब के सामने रात लगभग साढ़े नौ बजे सुलतानपुर से फैजाबाद की ओर जा रहे किसी वाहन ने मोटर साइकिल को टक्कर मार दी।
दुर्घटना में मोटर साइकिल सवार सोनू सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और मोटर साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं मोटर साइकिल पर बैठा गांव का ही राजेश कुमार घायल हो गया। घायल राजेश कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
कोतवाल धीरेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। घटना के समय दोनों युवक हेलमेट नहीं पहने थे। मृतक शादीशुदा था तथा दो बच्चे हैं। उसके भतीजे शुभम सिंह की तहरीर पर अज्ञात वाहन व उसके चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
उधर बहन को परीक्षा दिलाने जा रहे बाइक सवार युवक की दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। चरावां मार्ग पर सीताकुंड तोरोमाफी के पास हुए इस हादसे में चुरावनपुर का रहने वाला युवक 22 वर्षीय आदित्य घायल हो गया।