फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Before engagement in Gosaiganj a man committed suicide by shooting himself with pistol

पहेली बनी अंकित की मौत: आखिर क्यों सगाई से 24 घंटे पहले मार ली सिर में गोली, शादी को लेकर दी खुद को ये सजा!

Fri, 27 Oct 2023 05:41 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोसाईगंज (अयोध्या)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोसाईगंज (अयोध्या) Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 27 Oct 2023 05:41 PM IST
सार

पिता वीरेंद्र शुक्ला ने बताया कि उनकी पिस्टल आलमारी में रखी हुई थी। इसकी जानकारी घर के सभी लोगों को रहती थी। 

विज्ञापन
Before engagement in Gosaiganj a man committed suicide by shooting himself with pistol
गोसाईगंज में सगाई से पहले पिता की लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर युवक ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के अयोध्या स्थित गोसाईगंज बाजार के एक इलाके में रहने वाले युवक ने गुरुवार की रात अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उसकी शुक्रवार को सगाई होनी थी। बताया जाता है कि वह शादी के इस फैसले से खुश नहीं था, इसके चलते अवसाद में था। पुलिस ने पिस्टल को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन

रामबली इंटर कॉलेज गोसाईगंज के शिक्षक वीरेंद्र शुक्ला का गोसाईगंज थाने के पीछे वाली गली में आवास है। उनके दो पुत्र हैं। बड़ा पुत्र अंकित शुक्ला सया डिग्री कॉलेज में पढ़ाता था। शुक्रवार को अंकित की सगाई होनी थी, घर में रिश्तेदारों का जमावड़ा था, लोग नाच गा रहे थे। तभी रात करीब नौ बजे घर के एक कमरे में अचानक गोली चलने की आवाज आई। घरवाले जब भागते हुए कमरे में पहुंचे तो देखा अंकित खून से लथपथ जमीन पर गिरा तड़प रहा था। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। मृतक के पास ही उसके पिता की लाइसेंसी पिस्टल भी पड़ी हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की तो पता चला कि अंकित ने लाइसेंसी पिस्टल से कनपटी में गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, शुक्रवार शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन

पिता वीरेंद्र शुक्ला ने बताया कि उनकी पिस्टल आलमारी में रखी हुई थी। इसकी जानकारी घर के सभी लोगों को रहती थी। थाना प्रभारी गोसाईगंज संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पिस्टल से एक गोली चली है, गोली मृतक के कनपटी में लगी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक अंकित शादी को लेकर खुश नहीं था, इसके चलते वह अवसाद में था। फिलहाल प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed