फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Bank of alarm and firing created a stir

बैंक का अलार्म बजने और फायरिंग से मचा हड़कंप

Thu, 26 Nov 2015 11:26 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 26 Nov 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
एसबीआई शाखा में बुधवार देर रात सेफ्टी अलार्म बजने से क्षेत्र में हलचल मच गई। लोग घरों से बाहर निकले ही थे तभी एक फायर हुआ। गोली चलते ही कुछ लोग घरों में दुबक गए तो कुछ बैंक की ओर भागे।
विज्ञापन


बाद में पता चला कि बैंक में तैनात गार्ड ने बैंक की छत पर किसी की आहट महसूस कर अलार्म बजाया था और डकैतों की आशंका में उसने हवा में फायर किया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की लेकिन उसे कुछ भी नहीं मिला।
विज्ञापन


एसबीआई के प्रबंधक जेएन मिश्र ने गुरुवार को बताया कि बुधवार रात 11 बजे के आसपास बैंक ड्यूटी पर तैनात गार्ड विपिन सिंह को बैंक के की छत पर किसी के होने की आहट मिली तो उसने सेफ्टी अलार्म बजाकर उन्हें फोन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गार्ड को उसी समय बैक के बाहर खड़ी एक सफेद रंग की गाड़ी दिखी तो उसने डकैतों की आशंका पर हवा में फायर किया। इस पर कार सवार लोग भाग गए।

प्रबंधक का कहना है कि हो सकता है कि बैंक की छत पर किसी जानवर की आहट पर गार्ड ने तत्परता दिखाई हो। उसका कार्य सराहनीय है।

कोतवाल जितेंद्र सिंह ने बताया कि गार्ड ने बदमाशों के आने की आशंका में सेफ्टी अलार्म बजाकर फायर किया होगा। जांच में कुछ भी नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed