फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ban on the entry of vehicles in Ramnagari

रामनगरी में वाहनों के प्रवेश पर रोक

Sun, 31 Jul 2022 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Ban on the entry of vehicles in Ramnagari
अयोध्या। रामनगरी में पखवाड़े भर तक चलने वाले श्रावण झूलन महोत्सव का रविवार से आगाज होगा। मेले के पहले दिन यहां के सभी मठ-मंदिरों से भगवान के विग्रह को रथ पर सवार कर मणिपर्वत पर लाकर झूला झुलाया जाता है। शोभायात्रा के दौरान भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए रामनगरी में वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है, जगह-जगह रूट डायवर्जन किया गया है।
विज्ञापन

मणिपर्वत मेले की परंपरा सदियों से चली आ रही है। मान्यता है कि इस दिन मां जानकी मणिपर्वत पर स्वयं झूला विहार करती हैं। मेले की तैयारी को लेकर शनिवार को डीएम नितीश कुमार, एसएसपी प्रशांत वर्मा, एसपीसिटी विजयपाल सिंह व सीओ अयोध्या डॉ. राकेश तिवारी ने मणिपर्वत मेला क्षेत्र का भ्रमण किया। डीएम ने तत्काल समस्त जरूरी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर लेने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

पूरे मेला क्षेत्र को छह जोन, 26 सेक्टर व 67 सब सेक्टर में बांटकर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। भीड़ नियंत्रण के लिए जगह-जगह बैरियर लगाए गए हैं। मेला क्षेत्र में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। श्रद्धालुओं के लिए वाहनों के लिए जगह-जगह पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे से मेला क्षेत्र की निगरानी की जाएगी। मणिपर्वत पर पांच स्थलों पर बैरियर लगाए गए हैं। दर्शन के लिए टीले पर श्रद्धालुओं को टुकड़ियों में भेजा जाएगा। प्रवेश व निकास मार्ग अलग-अलग होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अयोध्याधाम आने वाले वाहनों का प्रवेश उदया चौराहे से प्रतिबंधित होगा। महोबरा चौराहा, आशिफबाग, रामघाट, बालू घाट बैरियर होते हुए साकेत बैरियर तक ही जाएंगे। उसी रास्ते फैजाबाद शहर की तरफ जाएंगे।
- अयोध्याधाम के लोग परिक्रमा मार्ग के रास्ते गैस गोदाम, चक्रतीर्थ व महोबरा होते हुए अपने गंतव्य जाएंगे।
- गोंडा की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के वाहनों को लकड़मंडी से हाईवे की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
- बाह्य जनपदों से आने वाले सभी प्रकार के वाहन साकेत पेट्रोल पंप तक ही आ सकेंगे।
- बंधा तिराहा से अयोध्या धाम के अंदर सभी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
- साकेत बैरियर से नयाघाट, दीनबंधु से छोटी छावनी, रामघाट से हनुमानगढ़ी की ओर वाहन वर्जित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed