{"_id":"620bff44e911c701964d43d6","slug":"balloons-blown-up-torch-procession-left-for-voter-awareness-faizabad-news-lko617988758","type":"story","status":"publish","title_hn":"उड़ाए गए गुब्बारे, मतदाता जागरुकता को मशाल जूलूस रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उड़ाए गए गुब्बारे, मतदाता जागरुकता को मशाल जूलूस रवाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। जिला निर्वाचन अधिकारी नितीश कुमार ने विधानसभा चुनाव में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में गुब्बारे उड़ाये।
मतदाता जागरूकता मशाल प्रज्वलित कर व हरी झंडी दिखाकर मशाल जुलूस को जनपद भ्रमण के लिए रवाना किया। उन्होंने बताया कि मशाल जुलूस का उद्देश्य जनपद के मतदाताओं को मतदान दिवस 27 फरवरी के दिन अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करना है।
इस विधान सभा चुनाव में जनपद अयोध्या को सर्वश्रेष्ठ मतदान प्रतिशत वाला जनपद बनाना है। डीएम ने कहा कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन व पुलिस कटिबद्ध है।
मतदाताओं को भयमुक्त वातावरण प्रदान करने में प्रयासरत है। सीडीओ अनिता यादव ने बताया कि मशाल जुलूस कलेक्ट्रेट परिसर से शुरू होकर सर्किट हाउस, रोडवेज, नगर निगम, सिविल लाइंस, रिकाबगंज चौराहा, हठ्ठी महारानी मंदिर, चौक होते हुए घंटाघर पर समाप्त हुआ।
विज्ञापन
इस अवसर पर अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी वं निर्वाचन से जुड़े अधिकारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।