{"_id":"6248899956b9bd09f3070d4a","slug":"babu-guru-basant-singh-is-no-more-faizabad-news-lko624304285","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं रहे बाबू गुरु बसंत सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं रहे बाबू गुरु बसंत सिंह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। राम मंदिर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले बाबू गुरुदत्त सिंह के पुत्र एवं सुभाष चंद्र बोस राष्ट्रीय विचार केंद्र के अध्यक्ष भाजपा नेता शक्ति सिंह के पिता बाबू गुरु बसंत सिंह का शनिवार की दोपहर उनके निवास स्थान राम भवन में निधन हो गया। करीब 86 वर्षीय बाबूजी भारतीय किसान संघ के संरक्षक भी रहे। उनकी अंतिम यात्रा रविवार सुबह नौ बजे उनके निवास स्थान से निकलेगी व अंतिम संस्कार जमथरा घाट पर किया जाएगा। वह अपने पीछे पुत्र शक्ति सिंह व पुत्र रतन सिंह के अलावा भरा पूरा परिवार छोड़ गये।
उनके निधन की सूचना पर शहर में शोक व्याप्त हो गया। राम भवन उनके अंतिम दर्शन को पहुंचकर लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके निधन पर सांसद लल्लू सिंह, नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, बीकापुर विधायक डॉ. अमित सिंह, रुदौली विधायक रामचंद्र यादव, मसौधा ब्लॉक प्रमुख अभिषेक सिंह, अवध विश्वविद्यालय के डॉ. अजय प्रताप सिंह, हरिओम पांडेय, बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, अवधेश पांडेय बादल, भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, सेनानी परिषद के मनोज मेहरोत्रा, केशव बिगुलर, शिव करन सिंह, राजेश सिंह, अनिल अग्रवाल, निरंकार सिंह व डॉ. शैलेंद्र विक्रम सिंह समेत अन्य ने शोक जताया।